महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन फूंका पुतला

बेगूसराय पेट्रोल डीजल रसोई गैस सरसों तेल सहित अन्य सामग्रियों की लगातार बढ़ रही कीमत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 08:38 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन फूंका पुतला
महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन फूंका पुतला

बेगूसराय : पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल सहित अन्य सामग्रियों की लगातार बढ़ रही कीमत के विरोध में रविवार को राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। शहर के ट्रैफिक चौक पर पुतला दहन के उपरान्त मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो. अशोक कुमार यादव ने कहा कि केंद्र के एनडीए सरकार की लचर शासन व्यवस्था ने आमलोगों के जीवन को प्रभावित किया है। यह सरकार जीवन के लिए जरूरी सामग्रियों का दाम बढ़ाकर आम जनता के कंधों पर आर्थिक बोध बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को पोषित करने के उद्देश्य से आर्थिक नीति बना रही है। पार्टी नेता अमित ने कहा कि केंद्र सरकार का फैसला लगातार जनता की उम्मीदों के विपरीत हो रहा है। केंद्र सरकार की दूर²ष्टि के अभाव में सभी जरूरत की सामग्रियों के दाम बढ़ रहे हैं। पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था के कारण जनता आक्रोशित हो रही है। मौके पर मो. गालिब, अशोक पासवान, रामानंद सिंह, ईश्वर रजक, अजय चंद्रवंशी, सुमन, पवन गांधी, डॉ. कैलाश यादव, सहजानंद यादव, संतोष यादव, विनोद यादव, मो. शाहिद समेत अन्य भी मौजूद थे।

साहेबपुर कमाल में राजद प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर चंद्रवंशी के नेतृत्व में महागठबंधन कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंचवीर बाजार के पूर्वी छोर स्थित पटेल चौक पहुंचे। इसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार पुतला दहन किया। कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता भी प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहिद के नेतृत्व में शामिल हुए। मौके पर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मौलाना मोहज्जम, जफर इमाम, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुबोध यादव, मनोज यादव, संजय यादव, बबलू झा, किशोर पटेल, कमल किशोर यादव, अभय झा आदि मौजूद थे।

चेरिया बरियारपुर में कमरतोड़ महंगाई के विरोध में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुणाल के नेतृत्व में रविवार को पंचमुखी चौक से विश्वकर्मा चौक होते हुए चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में विधायक राजवंशी महतो, संजय कुमार, सावित्री देवी, रामसखा महतो, उमेश साह, साहेब पासवान, मजलूम परदेसी, अमर मालाकार, कौशल ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

बरौनी में रविवार को तेघड़ा में राजद, कांग्रेस, सीपीआइ, सीपीआइ-एम महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला एवं केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया। तेघड़ा गौशाला के समीप से महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने टमटम, बैलगाड़ी, साइकिल से एवं पैदल तेघड़ा बाजार, स्टेशन रोड तेघड़ा होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। प्रतिरोध मार्च के दौरान महागठबंध के कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्ती हाथों में लिए एवं गैस सिलिडर माथे पर रखे हुए थे। मौके पर मौजूद आरजेडी जिलाध्यक्ष मोहित यादव, जिला महासचिव मो मकबूल आलम, जनार्दन यादव, जिला सचिव कामदेव यादव, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष मो. सिकंदर अली, मो. सलाह उद्दीन, उगनदेव पासवान, सीपीआइ तेघड़ा के कार्यकारी अंचल सचिव परमानंद सिंह, अशोक सिंह, एआइएसएफ के मो. हशमत उर्फ बाला, चंद्रशेखर राय, तेघड़ा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुंवर, सरोज पासवान, सीपीआइएम के रामचंद्र गुप्त, जकी अहमद, प्रभु यादव, प्रदीप कुमार चिटू, रविदर सिंह, सरस्वतीचंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे। शाम्हो : रविवार को मंहगाई के खिलाफ आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया । प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए टीम कन्हैया ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत से डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान, टीम कन्हैया के राजीव पासवान, चंदन कुमार, सुमन कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी विकास कुमार आदि मौजूद थे।

गढ़पुरा में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसको लेकर रविवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन गढ़पुरा बाजार स्थित बैंक परिसर में किया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान कर रहे थे। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार की गरीब जनता महंगाई की मार से बेजार है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस जैसे सामानों का दाम काफी बढ़ गए हैं। इसका असर माल ढ़ुलाई पर पड़ा है। इससे रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ गए हैं। मौके पर रामरूप महतो, नंदलाल महतो, अशोक कुमार यादव, एच. रहमान, राजीव यादव, मुखिया शंभू झा, गुलाब चौधरी, महेश्वर यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शम्सी, विकास कुमार, दीपांशु कुमार, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, बृजेश कुमार, रामबाबू यादव, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अयूब आदि मौजूद थे।

वीरपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को वीरपुर में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने वीरपुर खरमौली पंचमुखी पुल चौक के समीप पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ चौधरी, राजद नेता अर्जुन यादव, सुल्ताना बेगम, रामवरण सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, सूरज यादव, डॉ. राम कैलाश सिंह आदि कर रहे थे। मौके पर राजद जिला मीडिया प्रभारी रामप्रीत यादव, संजय पासवान, रामेश्वर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, सुबोध यादव, शंभू चौरसिया आदि मौजूद थे।

बछवाड़ा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सहित तमाम खाद्य पदार्थों में दिनदुनी रात चौगुनी मूल्य वृद्धि के खिलाफ रविवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने बैंक बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से निकलकर बछवाड़ा बाजार, थाना रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव कुमार रुपेश यादव, जिला सचिव अरुण यादव, विष्णुदेव साहनी, राम उदित यादव, मोहम्मद जफर आदि मौजूद थे।

मटिहानी में पेट्रोल, डीजल, गैस सहित अन्य सामग्री की मूल्य वृद्धि के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व राजद कार्यकर्ताओं ने मध्य विद्यालय बागडोव से रैली निकाली। रैली रामपुर, सैदपुर , गोदरगामा, छितरौर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए खोरमपुर ढाला पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इस अवसर पर राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव त्रिभुवन कुमार पिटू ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। परंतु, सरकार निश्चित बैठी है। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, सोनेलाल साह, मोहम्मद इब्राहिम, शंकर यादव, सुरेश पासवान, जय किशोर यादव, इंद्रजीत यादव, धीरज तांती, संजीत पासवान, कृष्णनंदन साहनी, रामप्रवेश तांती, बैजू पासवान, महेश्वर पासवान, जगदीश दास आदि मौजूद थे।

बलिया में महंगाई के विरोध में बलिया प्रखंड परिसर से केंद्र एवं राज्य सरकार के पुतला के साथ कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। बैलगाड़ी में दो बैल की जगह खुद कार्यकर्ता गाड़ीं खींच रहे थे। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजद संजीत दास, नगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव उर्फ पवन यादव ने संयुक्त रूप से किया।

युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजू रहमान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल का मूल्य लगातार गिरने के बावजूद देश में बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। युवा राजद के जिला प्रधान महासचिव विकास पासवान ने कहा कि पूंजीपतियों की कठपुतली सरकार कॉर्पोरेट घरानों को खुश करने एवं उनका खजाना भरने के लिए आम आदमियों पर महंगाई का बोझ डाल रही है। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, विकास पासवान, फैजु रहमान, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार रस्तोगी, मदन रजक, बहादुर यादव, गौतम यादव, नरेश यादव, प्रमोद यादव, रूपेश यादव, संजीव रस्तोगी, मोतीलाल यादव, विजय यादव, रामशरण यादव, सेखो यादव, छोटेलाल यादव, मंटून तांती, पंकज कुमार, दिलचंद यादव, सुजीत यादव, माले नेता इंद्रदेव राम, लड्डू लाल, प्रमोद यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी