राजद ने किया पेट्रोल-डीजल के मूल्यों वृद्धि का विरोध

बक्सर डीजल-पेट्रोल एवं देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को राजद के स्थानीय कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM (IST)
राजद ने किया पेट्रोल-डीजल के मूल्यों वृद्धि का विरोध
राजद ने किया पेट्रोल-डीजल के मूल्यों वृद्धि का विरोध

बक्सर : डीजल-पेट्रोल एवं देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ रविवार को राजद के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव अखिलेश कुमार, मुन्ना खां, सोहराब कुरैशी एवं पूर्व पार्षद धीरज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए साइकिल रैली में मेंहदी हसन, बाबा यादव, सोनू ओझा, शहजाद हाशमी, गुप्तेश्वर प्रसाद, मुन्ना शर्मा, सोहराब कुरैशी, कृष्णा प्रसाद रावत, संतोष यादव, पार्षद नेपाली सिद्दीकी, इम्तियाज अंसारी, राजेश कुमार, बिहारी चौहान, आकाश यादव एवं सोबू खां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल थे। रैली में राजद कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी