बक्सर में राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम के आदर्शो पर चलने का संकल्प

बक्सर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जिले में विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों ने उनकी जयंती पर याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:50 PM (IST)
बक्सर में राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम के आदर्शो पर चलने का संकल्प
बक्सर में राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम के आदर्शो पर चलने का संकल्प

बक्सर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जिले में विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों ने उनकी जयंती पर याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भोजपुरी साहित्य मंडल के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती भोजपुरी साहित्य मंडल तथा आर्या एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में शारदा सभागार में प्राचार्य नीलम भारवि की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर साहित्यकार अरुण मोहन भारवि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह मंडल अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी, मन्नू प्रसाद, सुमन शर्मा आदि ने दोनों विभूतियों के महान व्यक्तित्व को याद किया।

सिविल लाइंस क्लब स्थित अल्मा कंप्यूटर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक संतोष कुमार एवं शिक्षक गण तथा छात्र छात्राओं ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। रेडिएंट स्कूल में निदेशक राजेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। पांडेयपट्टी स्थित लोयोला स्कूल में प्राचार्या समीक्षा तिवारी तथा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर शिक्षक राकेश निराला, प्रियंका, रूपा, अमृत लाल, योगेंद्र कुमार, सच्चिदानंद सिंह आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि दोनों महान विभूतियों की आदर्श एवं त्याग को अपने जीवन में लाकर हम एक अच्छे इंसान बन सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, राजर्षि राय, राजारमन पांडेय, विनय सिंह, अमरनाथ ओझा, आदि मौजूद रहे। चीनी मिल स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। एनएसयूआई द्वारा आयोजित काय्रक्रम में वरीय नेता टीएन चौबे, प्रो. पीके मिश्रा, ललन मिश्रा, राकेश तिवारी, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे। महर्षि च्यवन थर्मल पॉवर मजदूर संघ के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन चौसा कैंप कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के सचिव डॉ.डी0आर0दास, सुरेंद्र सिंह तथा संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा मौजूद रहे। चौसा थर्मल पॉवर मजदूर यूनियन के बैनर तले आज कैंप कार्यालय में यूनियन के महामंत्री डॉ मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती मनाई गई। प्रखंडों में भी धूमधाम से मनी महान विभूतियों की जयंती

राजपुर (बक्सर) : प्रखंड के नोनौरा मध्य विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता किया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्रधान शिक्षक शंभु राम, शिक्षक सहाबुद्दीन एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मानिकपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक चंद्रावती कुंवर, सिकंदर सिंह, प्रमोद तिवारी,तियरा में जितेंद्र प्रसाद के अलावा क्षेत्र के पत्तेज एवं खोरईठा में भी गांधी जी की जयंती मनायी गई।

चौसा नगर पंचायत सफाई कर्मियों द्वारा गांधी जयंती पर गांधी जी के सपनों का स्वच्छ व स्वस्थ भारत को साकार करने के लिए शनिवार की दोपहर नगर पंचायत चौसा कार्यालय से लोगो को साफ-सफाई के सन्देश देते सफाई कर्मियों ने एक रैली निकाली। ब्रह्मपुर संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रेल यात्री कल्याण समिति द्वारा रघुनाथपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक श्लोक यादव, नंदजी प्रसाद साहू, विनोद सिंह, रामाश्रय राय के साथ ट्रेन यात्री कल्याण समिति के डॉ चंद्रशेखर पाठक, नागेंद्र मोहन सिंह, अजय उपाध्याय, जावेद अख्तर, शंभू चंद्रवंशी, सीताराम ठाकुर, रवि कुमार शर्मा आदि लोगों ने प्रमुख रूप से भाग लिया। केसठ संवाददाता के अनुसार विद्यालयो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एंव पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैल्लय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद विद्यालयों सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षको द्वारा गांधी जी के जीवनी पर तैयार कथावाचन बच्चों के बीच किया गया। इटाढ़ी संवाददाता के अनुसार बालिका मध्य विद्यालय इटाढ़ी, आदर्श मध्य विद्यालय में जयंती के अवसर पर शिक्षक व छात्रों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अरविन्द कुमार पाठक, राकेश कुमार राय,पिन्टू यादव, प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। ईंसर्ट रैली निकाल नगर परिषद ने दिया स्वच्छता का संदेश संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर जगह जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर सबसे अधिक फोकस स्वच्छता अभियान रहा। नगर परिषद डुमरांव ने नगर पालिका कार्यालय से रैली निकाला। यह रैली राज गोला बाजार स्टेशन रोड होते हुए शहीद गेट शहीद स्मारक नया तालाब रोड नया थाना होते हुए पुन: नगर परिषद कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।

रैली का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार स्वयं कर रहे थे। दूसरी तरफ रेलयात्री कल्याण समिति के द्वारा डुमराव रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति के एक गुट का नेतृत्व राजीव रंजन सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश भवन निहार रंजन शक्ति राय दीपक यादव के अलावा दर्जनों नौजवान उपस्थित थे तो दूसरे गुट का नेतृत्व अब्दुल अलीम हाशमी ने किया। इस मौके पर दशरथ प्रसाद विद्यार्थी अनिल गुप्ता अखिलेश केसरी मुन्ना यादव पप्पू तिवारी इलियास हुसैन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी