कांकीनाड़ा पोर्ट से 24 सितंबर पहुंचेगी 1316 एमटी यूरिया की रैक

बक्सर। एक तरफ विभाग यूरिया का पर्याप्त स्टाक होने की जानकारी दे रहा है तो दूसरी ओर खाद बिक्री केंद्रों रोज मारामारी हो रही है। यूरिया के लिए एक-एक गोदाम पर सैकड़ों किसानों की लंबी कतार लग रही है। इस बीच अच्छी खबर है कि आज शुक्रवार को कांकीनाड़ा पोर्ट से 1316 मीट्रिक टन आयातित यूरिया की रैक बक्सर लगने वाली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:01 PM (IST)
कांकीनाड़ा पोर्ट से 24 सितंबर पहुंचेगी 1316 एमटी यूरिया की रैक
कांकीनाड़ा पोर्ट से 24 सितंबर पहुंचेगी 1316 एमटी यूरिया की रैक

बक्सर। एक तरफ विभाग यूरिया का पर्याप्त स्टाक होने की जानकारी दे रहा है, तो दूसरी ओर खाद बिक्री केंद्रों रोज मारामारी हो रही है। यूरिया के लिए एक-एक गोदाम पर सैकड़ों किसानों की लंबी कतार लग रही है। इस बीच अच्छी खबर है कि आज शुक्रवार को कांकीनाड़ा पोर्ट से 1316 मीट्रिक टन आयातित यूरिया की रैक बक्सर लगने वाली है। यूरिया के पहुंचने के साथ ही उसे तत्काल प्रखंड के सभी बिक्री केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।

मौजूदा समय में धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यूरिया सबसे बड़ी संकट बनकर खड़ी हो गई है। विभाग की मानें तो स्टाक में पर्याप्त उर्वरक का भंडार पहले से है। ब्रह्मपुर प्रखंड के कई गांवों के किसानों ने फोन पर सूचना दी है कि न तो क्षेत्र के दुकानों में यूरिया है और ना ही रघुनाथपुर इफको गोदाम पर उपलब्ध है। जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में खाद की सबसे ज्यादा समस्या सीमावर्ती प्रखंडों में है। सूचना मिल रही है कि पड़ोसी जिलों में यूरिया की किल्लत के कारण वहां के किसान भी बक्सर पहुंच रहे हैं। यहां से यूरिया ले जा रहे हैं।

भारतीय खाद निगम लिमिटेड के प्रबंधक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि 1316 एमटी यूरिया की रैक शुक्रवार को बक्सर में लग जाएगी। प्रखंडवार आपूर्ति की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। बक्सर रैक प्वाइंट पर यूरिया की रैक आने के साथ ही 10 प्रतिशत सुरक्षित रखकर सूची के अनुसार विभिन्न प्रखंडों को इसकी आपूर्ति कर दी जाएगी। -प्रखंडवार यूरिया आपूर्ति का आंकड़ा प्रखंड का नाम -- खरीफ आच्छादन (हेक्टेयर में)---यूरिया का आवंटन (एमटी में)

बक्सर -----7829.5 -------- 92.67

चौसा -----7555.5 ------- 88.00

राजपुर -----21204.5 -------246.68

इटाढ़ी ---- 17051.5 -------198.77

डुमरांव -----11376.5 -------132.59

नावानगर -----14851.5 ------- 173.15

ब्रह्मपुर ---- 11860.5 ------- 138.28

केसठ ---- 2076.0 ------- 24.19

चौगाई ---- 3166 .5 ------- 36.88

सिमरी -----3996.5 ------- 46.49

चक्की ---- 731.5 -------- 08.3

chat bot
आपका साथी