मार्गदर्शन के अभाव में नहीं हुई रघुनाथपुर बाजार की नीलामी

बक्सर मार्गदर्शन के अभाव में इस साल रघुनाथपुर बाजार की नीलामी नहीं हुई। सरकारी स्तर पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:14 PM (IST)
मार्गदर्शन के अभाव में नहीं हुई रघुनाथपुर बाजार की नीलामी
मार्गदर्शन के अभाव में नहीं हुई रघुनाथपुर बाजार की नीलामी

बक्सर : मार्गदर्शन के अभाव में इस साल रघुनाथपुर बाजार की नीलामी नहीं हुई। सरकारी स्तर पर वसूली में कर्मचारी द्वारा मनमानी करने से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। बताया जाता है कि ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर के कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर में वर्षों से ग्रामीण बाजार लगता है। उस बाजार में आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के किसान और कारोबारी अपने उत्पादों की खरीद-बिक्री करते हैं।

बाजार में सब्जी, फल, अनाज, मांस-मछली, अंडा आदि की दुकानें सजती हैं। रघुनाथपुर बाजार की नीलामी वर्षों से यहां के अंचलाधिकारी द्वारा की जाती थी। लेकिन, इस साल दो विभागों के बीच मामले का पेच फंस गया कि आखिर बाजार की नीलामी कौन करेगा। वरीय अधिकारियों द्वारा भी इस पर कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया। इसी उलझन में वर्तमान वित्तीय वर्ष में बाजार की नीलामी इस साल मार्च महीने में नहीं हुई और लॉकडाउन के बाद नीलामी की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया। नीलामी लेने के लिए ठेकेदार अधिकारियों के पास दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। यह तय माना जा रहा है कि नीलामी की राशि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम हो जाएगी।

पिछले साल 12 लाख 75 हजार में हुई थी नीलामी

वित्तीय वर्ष 2019-20 में रघुनाथपुर बाजार की नीलामी 12 लाख 75 हजार रुपये में हुई थी। लेकिन, इस साल नीलामी नहीं होने से अप्रैल महीने से ही सरकारी स्तर पर बाजार की वसूली की जा रही है। कर्मचारी की मनमानी और निजी व्यक्ति द्वारा वसूली के कारण सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। नीलामी और वसूली के हिसाब से राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही है।

नीलामी को नहीं मिला मार्गदर्शन

नीलामी के लिए इस साल कोई मार्गदर्शन नहीं मिला और फिर लॉकडाउन होने से रघुनाथपुर बाजार की नीलामी नहीं हुई। सरकारी स्तर पर वसूली की जाती है। प्रतिदिन लगभग एक हजार से पन्द्रह सौ रुपये तक राजस्व की वसूली होती है।

- विकास कुमार, अंचलाधिकारी, ब्रह्मपुर

chat bot
आपका साथी