जल-जमाव की समस्या पर दखिनांव में विरोध-प्रदर्शन

बक्सर सोमवार को अनुमंडल अंतर्गत कोरानसराय पंचायत के दखिनाव गांव के वार्ड नंबर 13 में जलजमा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:38 PM (IST)
जल-जमाव की समस्या पर दखिनांव में विरोध-प्रदर्शन
जल-जमाव की समस्या पर दखिनांव में विरोध-प्रदर्शन

बक्सर : सोमवार को अनुमंडल अंतर्गत कोरानसराय पंचायत के दखिनाव गांव के वार्ड नंबर 13 में जलजमाव की समस्या को लेकर संक्रमण फैलने की संभावना है। इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं होनें पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण समाजसेवी संतोष दुबे ने बताया कि आज कई माह से जलजमाव की समस्या से ग्रामीण त्रस्त है।

इससे संक्रमण फैलने की आशंका से लोग परेशान रहते हैं। वहीं, ग्रामीण वीरेंद्र महतो ने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर अधिकारियों और प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं लिया। ग्रामीण झूमर पासवान, शत्रुघ्न सिंह और छोटे सिंह ने कहा कि यहां अविलंब नाली का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण बाध्य होकर प्रखंड कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। वहीं, दखिनांव गांव की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों से नाली निर्माण कराने की मांग की। नाली निर्माण को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों में अमित दुबे, युधिष्ठिर सिंह, गुप्तेश्वर महतो, अशोक पासवान, सोनू सिंह, बिहारी महतो और विनायक महतो सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष शामिल थे। यहां प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंचे प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शक्ति पासवान ने कहा कि यह कार्य सात निश्चय योजना के अंतर्गत आता है। संबंधित वार्ड सदस्य इस कार्य को अनदेखी की वजह से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव से बात कर अविलंब यहां नाली निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी