लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस, बाजार में दिखी हनक

बक्सर लॉकडाउन पार्ट 2 का अनुपालन शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन के तेवर भी बदलने लगे ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:43 PM (IST)
लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस, बाजार में दिखी हनक
लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस, बाजार में दिखी हनक

बक्सर : लॉकडाउन पार्ट 2 का अनुपालन शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन के तेवर भी बदलने लगे हैं। पहले दिन से ही डुमरांव बाजार में इसका झलक दिखने लगा है। वैसे तो सुबह की 6:00 बजे से रात की 11:00 बजे तक डुमरांव की सड़क पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस का लगातार पहरा जारी है। रविवार को सुबह से ही बाजार के दुकानदारों को अंचलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा माइक से यह जानकारी दे रहे थे कि दुकानें बंद होने का निर्धारित समय अब 11 के बजाय अब 10:00 बजे ही है।

10 बजते ही प्रशासन सड़क पर सक्रिय हो गया। प्रशासन की सक्रियता को देख दुकानदार भी तत्परता के साथ दुकान बंद करने में लग गए। पलक झपकते ही राज गोला बाजार में सन्नाटा पसर गया। स्टेशन रोड की दुकानें भी बंद हो गई। मेन रोड शहीद गेट शफाखाना रोड राजगढ़ चौक जंगल बाजार आदि जगहों पर दुकानें बंद तथा सड़क वीरान हो गई। प्रशासन की सक्रियता का यह फायदा हुआ कि सड़क पर अनावश्यक भीड़ नजर नहीं आई। हर एक आने जाने वाले लोग सिर्फ पूछताछ कर यह जानने की कोशिश जारी रही थी घर से निकलने का वजह क्या है। जिसने घर से निकलने का मजबूत प्रमाण प्रस्तुत किया वे आराम से चलते बने, लेकिन प्रशासन को गुमराह करने की चालाकी काम नहीं आई। ऐसे लोगों को प्रशासन के डांट डपट का सामना करना पड़ा। एसडीएम हरेंद्र राम खुद लॉकडाउन के अनुपालन का तीनों शिफ्ट में मॉनेटरी कर रहे हैं। बाजार में खुद निकल कर जांच का कमान संभाले हैं।

नगरपालिका क्षेत्र के नियम पर चलेगा नया और पुराना भोजपुर

नया तथा पुराना भोजपुर में नगरपालिका क्षेत्र के लिए जारी नियमों का अनुपालन होगा। दोनों भोजपुर में दुकान खुलने का समय सुबह 6:00 बजे से दिन के 10:00 बजे तक निर्धारित होगा। यह कहना है एसडीएम हरेंद्र राम का। उन्होंने कहा कि नया तथा पुराना भोजपुर नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है। चलते दोनों भोजपुर में शहरी क्षेत्र वाला समय तथा निर्देश लागू होगा।

chat bot
आपका साथी