कोरानसराय में गैबियन से गायब हुए मनरेगा योजना से लगे पौधे

बक्सर। मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत कोई नई बात नहीं है। स्थानीय प्रखंड के कोरानसराय पंचायत में मनरेगा योजना के तहत पौधारोपण में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। बताया जाता है कि पंचायत में पौधारोपण के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। पंचायत में कचइनिया रोड काव नदी तथा दखिनाव में पौधारोपण के लिए तीन जगहों पर साढ़े तीन-तीन लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM (IST)
कोरानसराय में गैबियन से गायब हुए मनरेगा योजना से लगे पौधे
कोरानसराय में गैबियन से गायब हुए मनरेगा योजना से लगे पौधे

बक्सर। मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत कोई नई बात नहीं है। स्थानीय प्रखंड के कोरानसराय पंचायत में मनरेगा योजना के तहत पौधारोपण में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। बताया जाता है कि पंचायत में पौधारोपण के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। पंचायत में कचइनिया रोड काव नदी तथा दखिनाव में पौधारोपण के लिए तीन जगहों पर साढ़े तीन-तीन लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

कार्यालय की फाइल में भले ही सभी पौधा दुरुस्त और फल फूल रहे हो, लेकिन धरातल की सच्चाई अलग है। पंचायत के मनोज यादव का कहना है कि पौधारोपण के नाम पर फर्जी निकासी की गई है। कचइनिया के सर्वजीत पांडे का कहना है कि सूखे तथा मुरझाए हुए पौधा लगाकर योजना की लाखों रुपए की निकासी की गई है। इसकी जांच मजबूती के साथ हो तो भ्रष्टाचार का नायाब तरीका सामने आएगा। यह पंचायत प्रखंड प्रमुख सविता देवी का पंचायत है। इस चलते इस पंचायत में मनरेगा योजना में गड़बड़ी बहुत मायने रखता है। वहीं, पंचायत रोजगार सेवक सुशील प्रसाद का कहना है कि स्थल पर मौजूद गए गैबियन इस बात का गवाह है कि पौधारोपण हुआ है बाद में गर्मी होने से पौधे सूख गए। उन्होंने कहा जल्द ही दोबारा पौधे लगाए जाएंगे। पीआरएस से मांगा गया है स्पष्टीकरण

पंचायत रोजगार सेवक सुशील प्रसाद से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कहते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कोरान सराय पंचायत में किए गए पौधारोपण की जांच की गई है। सूखे हुए पौधों को रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया है। पीआरएस से स्पष्टीकरण मांगी गई है। उन्होंने कहा कि अभी पौधारोपण के लिए बहुत ही अच्छा समय है। मौसम के अनुरूप पौधारोपण में तेजी लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी