अगले आदेश तक कोर्ट में फिजिकल कामकाज पर रोक

बक्सर व्यवहार न्यायालय के दो अधिवक्ताओ की लगातार दो दिनों में हृदयाघात से निधन तथा एक के को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST)
अगले आदेश तक कोर्ट में फिजिकल कामकाज पर रोक
अगले आदेश तक कोर्ट में फिजिकल कामकाज पर रोक

बक्सर : व्यवहार न्यायालय के दो अधिवक्ताओ की लगातार दो दिनों में हृदयाघात से निधन तथा एक के कोरोना संक्रमित पाए जाने से न्यायालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में न्यायालय प्रशासन ने कोर्ट में काम-काज पर रोक लगा दी है। यह आज से ही लागू माना जाएगा। इसके साथ ही बार लायब्रेरी भवन सहित न्यायालय परिसर रविवार को सैनिटाइज कराया गया।

इसके लिए एसीजेएम सह प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया था। न्यायालय सूत्रों के मुताबिक स्थानीय न्यायालय के पूरी स्थिति की रिपोर्ट उच्च न्यायालय को भेज दी गई है। साथ ही, नई गाइडलाइन भी मांगी गई है। बताते चलें कि, शुक्रवार की देर रात लगभग ढाई बजे अपर लोक अभियोजक अनिल बिहारी शरण का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वहीं, रविवार को चरित्रवन के अधिवक्ता अशोक पांडेय का भी हृदय गति अवरुद्ध होने से आसमयिक निधन हो गया। बार संघ ने निधन पर शोक जताया। वे काफी सुलझे हुए अधिवक्ता थे। लेकिन, दोनो घटनाओं ने बार संघ और न्यायिक पदाधिकारियों की चिता बढ़़ा दी है। इस स्थिति में न्यायालय में जरूरी कार्य को वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से अगले आदेश तक निपटाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी