शहरी बेघरो को नप ने दी घर बनाने की अनुमति

बक्सर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर परिषद ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:36 PM (IST)
शहरी बेघरो को नप ने दी घर बनाने की अनुमति
शहरी बेघरो को नप ने दी घर बनाने की अनुमति

बक्सर : प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर परिषद ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों के 14 लोगों को घर बनाने के अनुमति दे दी। इस योजना के तहत उन्हें दो लाख की राशि चार किस्तों में मुहैया कराई जाएगी। इससे शहरी असहयोग को अपने घर का सपना पूरा होगा। इसके लिए सभी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। कार्य आदेश मिलने से लाभुकों के बीच काफी खुशी का माहौल रहा।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि पूरे शहर के सभी वार्ड का लगभग 2 सौ 50 से ज्यादा लोगो को योजना का लाभ मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा लाभ वार्ड नंबर 5 के लोगों को मिला। दूसरे स्थान पर वार्ड नम्बर नौ और ग्यारह रहा इसमे चार-चार लोगों को लाभ मिला । वही वार्ड नम्बर आठ में एक लोगो को कार्यादेश दी गई। योजना के अनुसार नीव निर्माण के लिए पचास हजार, द्वार की ऊँचाई तक के कार्य के लिए एक लाख और खिड़की दरवाजा के लिए तीस हजार दी जाएगी। अंत मे बीस हजार की राशि मिलेगी। असहयोग जितनी भी राशि मुहैया कराई जा रही है, यह उन्हें वापस नही करना है। इंदिरा आवास योजना की तरह ही शहरी असहायों को लाभ मिल रहा है।इसके बाद अन्य चयनित लोगों को भी कार्य आदेश का लाभ दिलाया जाएगा। 34 वार्ड में लगभग पौने तीन सौ लोगों को चयनित किया गया है।

बिजली बिल सुधार को हर प्रखंडों में कल लगेगा कैंप

बक्सर : बिजली बिल-विपत्र में यदि कोई गड़बड़ी है या आपका विद्युत बिल नहीं आ रहा है तो इसके लिए प्रमंडल कार्यालय में भागदौड़ करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि, इस शनिवार (6 तारीख) को विभाग जिले के सभी प्रखंडों में ही इसके समाधान के लिए कैंप आयोजित कर रहा है।

कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) सन्नी कुमार ने बताया कि उपभोक्ता यदि बिल विपत्र का भुगतान मौके पर ही जमा करने को इच्छुक हैं तो कैंप में यह भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने इस आशय सम्बन्धित जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को शहरी अवर प्रमंडल (चरित्रवन) के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कैंप सुबह 10 बजे से लगाए जा रहे हैं। इन सभी शिविरों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही, बिलिग एजेंसी के मीटर रीडर एवं सम्बन्धित प्रशाखा के कनिय अभियंता को भी मौजूद रहने को कहा गया है। जिससे की कैंप में प्राप्त विद्युत विपत्र सुधार सम्बन्धित उपभोक्ताओं के शिकायती मामलों का निपटारा अधिक से अधिक मौके पर ही कर दिए जाएं। प्रखंडवार प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी व कर्मी 1. ज्योति शेखर, महामृत्युंजय कुमार - प्रमंडल कार्यालय

2. प्रियंका राय, अनुप कुमार - अवर प्रमंडल (चरित्रवन)

3. ज्योति पांडेय, रामबाबू - सदर प्रखंड कार्यालय

4. संदीप सौरभ, विनय श्रीवास्तव - प्रखंड कार्या., चौसा

5. प्रशांत कुमार, इस्तारुख - प्रखंड कार्यालय, राजपुर

6. विश्वेंद्र सिंह, राकेश कुमार - प्रखंड कार्यालय, इटाढी

7. दीपक सिंह, रवि मिश्रा - प्रखंड कार्यालय, डुमरांव

8. मो. अब्बास, मुकेश कुमार - प्रखंड कार्यालय, चौंगाई

9. मो. सैयद अली, राधेश्याम - प्रखंड कार्यालय, सिमरी

10. अमरजीत कुमार, चंद्र विजय - प्रखंड कार्या., ब्रह्मपुर

11. संदीप गुप्ता, अमरेंद्र मिश्र - प्रखंड कार्या., नावानगर

12. सुनील कुमार, अजय गुप्ता - प्रखंड कार्या., चक्की

13. शैलेंद्र कुमार, निर्मल कुमार - प्रखंड कार्या., केसठ

chat bot
आपका साथी