छूट मिलते ही लोग भूल गए फिजिकल डिस्टेसिग के मायने

बक्सर अनलॉक शुरू होने के बाद सरकार ने छूट क्या दी कुछ लोग फिजिकल डिस्टेंसिग के मायन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:55 PM (IST)
छूट मिलते ही लोग भूल गए फिजिकल डिस्टेसिग के मायने
छूट मिलते ही लोग भूल गए फिजिकल डिस्टेसिग के मायने

बक्सर : अनलॉक शुरू होने के बाद सरकार ने छूट क्या दी, कुछ लोग फिजिकल डिस्टेंसिग के मायने ही भूल गए। हालात तो अब यहां तक पहुंच गई है कि कल तक फिजिकल डिस्टेंसिग का पाठ पढ़ाने वाले प्रबुद्ध लोग आज खुद उसके उल्लंघन करते दिख रहे हैं।

कुछ इसी तरह का नजारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर देखने को मिला। जहां लोग विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इस कदर भीड़ लगाए हुए थे कि प्रशासन द्वारा जारी फिजिकल डिस्टेंसिग अनुपालन का आदेश तार-तार हो रहा था। इतना ही नहीं आवेदन जमा करने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं मास्क तक नहीं पहनी थी। ताज्जुब तो इस बात का है कि प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हो रहा था। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए कोई अधिकारी आगे आने को तैयार नहीं हुए। सिमरी बाजार में तो स्थिति और खराब है। लोग भयमुक्त वातावरण में एक दूसरे से सटसट कर खरीदारी कर रहे हैं। बताते चले कि कोरोना वायरस के संक्रमण से आम जनता को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग मेंटेन करते हुए समान खरीदने की छूट दी गई है। इस दौरान मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है। बावजूद लोग इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि उनकी भलाई के लिए ही ऐसा किया गया है।

chat bot
आपका साथी