खेतो में धान की रोपनी शुरू, आसमान ताक रहे किसान

बक्सर आद्रा नक्षत्र गुजर गया और किसान धान की रोपनी करने के लिए बेचैन हो रहे हैं लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:55 PM (IST)
खेतो में धान की रोपनी शुरू, आसमान ताक रहे किसान
खेतो में धान की रोपनी शुरू, आसमान ताक रहे किसान

बक्सर : आद्रा नक्षत्र गुजर गया और किसान धान की रोपनी करने के लिए बेचैन हो रहे हैं, लेकिन इन्द्र भगवान की नजरें इनायत नहीं हो रही है। लिहा•ा, किसान आसमान की तरफ निगाहें टिकाए हुए है। किसी तरह कृत्रिम संसाधनों का उपयोग कर खेती कार्य किया जा रहा है। तीखी धूप के चलते खेतों का पानी सूखने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। हालांकि, रविवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। एक दिन पहले भी पड़ोसी जिलों में अच्छी बारिश हुई्, लेकिन बक्सर इंद्रदेव की कृपा से महरूम रहा।

रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज खेतो में डाले किसान किसी भी तरह रोपनी के लिए तत्पर हैं। लेकिन, आसमान निकल रही गर्मी में धरती का पानी सूखता जा रहा है। किसानों के मुताबिक मृगशिरा नक्षत्र में काफी बारिश हुई था। जो कृषि कार्य के लिए फायदेमंद नहीं हुआ। क्योंकि इस नक्षत्र में खेती का काम निषेध माना गया है। कोई भी किसान मृगशिरा नक्षत्र में हल नहीं चलाते हैं। जबकि, आद्रा नक्षत्र में धान की रोपाई शुरू हो जाती है। इधर, नहरों में भरपूर पानी भी नहीं आ रहा है। खेत सूखे पड़े हैं। जिससे बिन पानी खेतों की जोताई की जा रही है। किसान टुनटुन दुबे, शहाबुद्दीन अंसारी सहित अन्य ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में डाले गए बीज अब रोपाई के लायक हो गए हैं। लेकिन, बारिश नही होने से खेतों में रोपनी का काम धीमी गति से चल रहा है। धान की खेती में पानी की आवश्यकता अधिक होती है। इसमें बारिश का पानी काफी सहायक होता है। मौसम में तल्खी होने से धरती की नमी सूख रही है। किसी तरह मोटरपंप चलाकर किसान अपना काम कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि एक बार मूसलाधार वर्षा की दरकार है। ताकि, खेतों की प्यास बुझ सके। रोपनी का काम जोर-शोर से लग पाए।

chat bot
आपका साथी