बारिश से धान के पौधों को मिली संजीवनी, किसान खुश

बक्सर तेज धूप के चलते सूख रहे धान के पौधों को पानी की सख्त जरूरत थी। किसान पटवन को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM (IST)
बारिश से धान के पौधों को मिली संजीवनी, किसान खुश
बारिश से धान के पौधों को मिली संजीवनी, किसान खुश

बक्सर : तेज धूप के चलते सूख रहे धान के पौधों को पानी की सख्त जरूरत थी। किसान पटवन को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन, सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश से धान के पौधों को संजीवनी मिली है। वहीं, किसानों में झमाझम बारिश के बाद खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम में शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी होती रही। जो धान के पौधों के लिए काफी लाभदायक होगी। किसानों के मुताबिक भीषण धूप से पौधे सूख रहे थे। पम्पिग सेट से खेतों में पटवन किया जा रहा था। लेकिन, खेतों में पर्याप्त पानी नहीं दिख रहा था। लेकिन, बारिश के बाद अब पानी की समस्या हल हो गई है। प्रखंड के बसांव खुर्द, खनिता, खेखसी व नारायणपुर सहित अन्य गांवों के किसानों के चेहरे बारिश से खिल उठे हैं। हालांकि, इधर कई गांवों में बारिश नहीं हुई। आंधी तो आई, लेकिन बादल बिन बरसे ही निकल गए। ऐसे किसान थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं। किसान रामजी ओझा और जवाहर लाल दुबे ने बताया कि बारिश का पानी खेतों के लिए लाभकारी है। इस पानी से खेतों में घास-फूस निकल जाएंगे। जिससे धान की रोपाई करते समय मेहनत कम करना पड़ेगा। गौरतलब हो कि, धान की रोपाई का काम काफी तेजी से चल रहा है। कई जगहों पर रोपनी हो गई है। बारिश का पानी किसानों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी