सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलेक्ट्रिक मशीन से दी जाएगी ऑक्सीजन

बक्सर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन हाई अलर्ट पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:45 PM (IST)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलेक्ट्रिक मशीन से दी जाएगी ऑक्सीजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलेक्ट्रिक मशीन से दी जाएगी ऑक्सीजन

बक्सर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन हाई अलर्ट पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाई गई है। इतना ही नहीं रिजर्व में ऑक्सीजन के दो सिलेंडर भी रखे गए हैं। जिससे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी होने का सामना नहीं करना पड़े।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमणि विमल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से एक बार में दो मरीजों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा सकता है। चूंकि, यह मशीन इलेक्ट्रिक से संचालित होती है इसलिए अस्पताल 24 घंटे ऑक्सीजन की पुरी उपलब्धता रहेगी। बताते चलें कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन काफी दिनों से अस्पताल के गोदाम में पड़ी हुई थी, मगर तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी इसे सुव्यवस्थित करना जरूरी नहीं समझे। हालांकि नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. चंद्रमणि विमल ने शुक्रवार को जब अस्पताल के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान जैसे ही उनका ध्यान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन पर गया तो बिना समय व्यतीत किए उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में उसे सुव्यवस्थित कराया। इस मशीन के चालू हो जाने से अस्पताल में ऑक्सीजन की समस्या समाप्त हो गई।

कंटेनमेंट जोन में रखी जा रही विशेष चौकसी

प्रखंड के सारे कंटेनमेंट जोन में विशेष चौकसी रखी जा रही है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस महामारी से घबराने की नहीं सतर्क रहने की आवश्यकता है। चूंकि लोगों की संवेदनशीलता ही इसकी सबसे बड़ी दवा है। मगर उन्होंने यह भी कहा प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन के लिए जारी किए गाइडलाइन के विपरीत कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे उन्हें चिह्नित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी