शुक्रवार को 593 रेलयात्रियों की हुई जांच 4 पॉजिटिव

बक्सर स्टेशन पर शु्िरवार को भी महाराष्ट्र गुजरात तथा चेन्नई आदि जगहों से आने वाली ट्रे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:46 PM (IST)
शुक्रवार को 593 रेलयात्रियों की हुई जांच 4 पॉजिटिव
शुक्रवार को 593 रेलयात्रियों की हुई जांच 4 पॉजिटिव

बक्सर: स्टेशन पर शु्िरवार को भी महाराष्ट्र, गुजरात तथा चेन्नई आदि जगहों से आने वाली ट्रेनों के शत-प्रतिशत यात्रियों का कोरोना टेस्ट जारी रहा। जांच में कुल 593 रेल यात्रियों ने अपनी जांच कराई, जिनमें चार लोगों को पॉजिटिव पाया गय। स्टेशन पर जांच कैंप का नेतृत्व कर रहे जिला योजना पाधिकारी विनोद कुमार सिंह और सदर के कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जो यात्री रैंडम जांच में पॉजीटिव आए, उन्हें सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।

इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आलोक में संख्या बल बिल्कुल नगण्य है। जीआरपी के पास संख्या बल के नाम पर केवल दो पुलिसकर्मी हैं जो पूरे प्लेटफार्म को कवर करते हैं। जिला पुलिस के द्वारा कोई विशेष बल मुहैया नहीं कराया जाता। ऐसे में भाग रहे यात्रियों को रोकना मुश्किल होता है।

डुमरांव में तीन स्वास्थ्य कर्मी मिले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

बक्सर) : स्थानीय स्वास्थ केन्द्र के तीन कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर है। एक ही दिन तीन कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद पीएचसी के अन्य कर्मचारियों सहित चिकित्सकों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।

कोरोना से संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों में केअर इंडिया के दो कर्मी एवं एक महिला एएनएम शामिल है। दूसरी ओर नगर के एक जूता-चप्पल व्यवसायी के कारोना पॉजिटीव पाए जाने की खबर मिली है। हालांकि, समाचार भेजे जानें तक समाचार की पुष्टि नहीं हो सकी है। समाचार की पुष्टि के बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी