अब शहर के फुटपाथ पर नहीं लगेंगी दुकानें, वेडिग जोन में दी गई जगह

बक्सर अब शहर की सड़कों के किनारे दुकानें नहीं सजेंगी। अब फुटपाथी दुकानों को अपनी दु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:06 PM (IST)
अब शहर के फुटपाथ पर नहीं लगेंगी दुकानें, वेडिग जोन में दी गई जगह
अब शहर के फुटपाथ पर नहीं लगेंगी दुकानें, वेडिग जोन में दी गई जगह

बक्सर : अब शहर की सड़कों के किनारे दुकानें नहीं सजेंगी। अब फुटपाथी दुकानों को अपनी दुकान लगाने के लिए शहर में बनाए गए वेडिग जोन में जगह मिलेगी। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के पूर्वी क्षेत्र में बने वेंडिग जोन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल उद्घाटन किया। मौके पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, मुख्य पार्षद, पार्षद समेत नगर परिषद से जुड़े सभी लोग मौजूद रहे। इस दौरान दुकानदारों में काफी उत्साह दिख रहा था। स्थाई दुकान लगाने के स्थान को पाकर वे खुश नजर आ रहे थे।

कार्यक्रम की एक-एक प्रसारण को देखने के लिए एक बड़ा सा प्रोजेक्टर लगाया गया था। पार्षद व जन प्रतिनिधियों के लिए अलग से बड़े स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। जिससे स्थानीय व प्रदेश के कार्यक्रम की एक-एक झलक सभी को स्पस्ट रूप से दिखे। उक्त अवसर पर नप कर्मियों ने रैन बसेरा,स्वयं सहायता समूह समेत अन्य कार्यो की अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि उद्घाटन के बाद से ही सड़क से दुकानों पर स्थानांतरित करके सब्जी फल व फुटपाथ किनारे दुकान लगाने वाले वेंडरों को वेंडिग जोन में प्रवेश करा दिया गया। दुकानदारों को जीतने नंबर के स्थान को आवंटित की गई है, वह उसी स्थान पर दुकान लगाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरा लगाया गया है। सुरक्षा गार्ड को रखा जाएगा। बाजार रात तक खुला रहे इसके लिए लाइट के पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। वाहनों को लगाने के लिए अलग से व्यवस्था है। मछली, मिट और मुर्गा व्यवसाई के लिए स्थान दे दिया गया है। वह खुले में न बेचें इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। उन्हें काउंटर बना कर दिया जा रहा है। यह कार्य संवेदक को दिया गया है। वह उनके जरूरत के मुताबिक काउंटर बना कर देगा। इसके लिए शुल्क मुर्गा,मिट, मछली व्यवसाई को देना होगा। उन्होंने बताया कि हम लोग महज एक माध्यम है। काउंटर नगर परिषद की तरफ से नहीं दी जा रही है।

दुकानदारों में बनी रही असमंजस की स्थिति कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद फुटपाथ दुकानदारों के बीच दुकान लगाने का स्थान को ले काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि बस यह दिखावा है। कुछ दिन बाद हमलोगों को वापस सड़क पर ही दुकान लगानी होगी। यहां कुछ और किया जाएगा। हमको इसमें स्थान नहीं मिला है। जबकि हमने वेंडर का प्रमाण पत्र नव कार्यालय में जमा कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। कोई भी नाम का खुलासा नही करना चाह रहा था।

किसी काम के नहीं है, मुर्गा, मीट के लिए बने काउंटर

खुले में मुर्गा मीट की दुकानों को लगाने पर रोक लगा दी गई है। अब दुकानदार नव द्वारा चिन्हित स्थान पर काउंटर लगाकर मुर्गा मीट मछली की बिक्री करेंगे। इस संबंध में दुकानदार मोहम्मद असलम व अशरफ अली ने बताया कि जो काउंटर बना कर दी जा रही है, उसके ऊपर में प्लाई लगा हुआ है। वह पानी पड़ने पर खराब हो जाएगा। वह काउंटर किसी काम का नहीं है। हमलोगों को भी सेड लगा कर स्थान मिलना चाहिए। नही तो नप हमे स्थाई स्थान दे दे हमलोग खुद ही सेड लगा लेंगे। काउंटर के पास खुला आसमान रहेगा तो धूप धूल बारिश बिक्री वाले सामान पर पड़ेगा। इससे गंदगी फैलने की संभावना है। ग्राहक हम लोग के पास नहीं आएंगे। इस सवाल पर पदाधिकारी ने बताया कि उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।

क्या कहते हैं विधायक नगर परिषद के सफाई कर्मी नगर के सफाई प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे है। उन्हें कचरा डंपिग यार्ड की घोर समस्या है। नप कार्यपालक पदाधिकारी इस मामले में काफी संवेदनशील है। जल्द ही कचरा डंपिग यार्ड की व्यवस्था की जाएगी। संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी

सदर विधायक, बक्सर

क्या कहते हैं नप उपाध्यक्ष

अभी पहला वेंडिग जोन बना है। इसमें एक सौ चार लोगों को स्थान दी गई है। इसके बाद बड़ी बाजार में वेल्डिग जोन जल्द ही बनाया जाएगा। शहर दो हजार सात सौ वेंडिग जोन बनाया जाएगा। इसपर लगातार कार्य होगा। कोई भी वेंडर सड़क किनारे नहीं रहेगा। धैर्य रखें। इंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबन सिंह

उपाध्यक्ष, नगर परिषद, बक्सर

chat bot
आपका साथी