अब विश्वामित्र की छत्रछाया में शिक्षा ग्रहण करेंगे प्रतियोगी बच्चे

बक्सर अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:05 PM (IST)
अब विश्वामित्र की छत्रछाया में शिक्षा ग्रहण करेंगे प्रतियोगी बच्चे
अब विश्वामित्र की छत्रछाया में शिक्षा ग्रहण करेंगे प्रतियोगी बच्चे

बक्सर : अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा एमपी हाई स्कूल के प्रागंण में विश्वामित्र हॉल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान हिन्दी दिवस पर वर्तमान समय में हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन नेहरू युवा केन्द्र के को-आडिनेटर ने किया।

परिचर्चा में प्रो. रण विजय कुमार, विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, हर प्रसाद दास, जैन महाविद्यालय आरा, पवन नंदन केशरी साहित्यकार एवं प्रो. रास बिहारी शर्मा विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम फीता काटकर विश्वामित्र हॉल का उदघाटन किया एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व में अभियान विश्वामित्र के अन्तर्गत दो पुस्तकालयों को प्रारंभ किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस विश्वामित्र हाल में इंटरनेट की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन करने में कोई परेशानी न हो। विद्यार्थी को प्रमाणित सूचना का आधार मिल सके। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अप्रमाणित ज्ञान की जगह पुस्तकों को प्रमाणित ज्ञान का स्त्रोत्र बनाएं और अधिक से अधिक ज्ञानार्जन प्राप्त करें। उन्होंने युवा क्लब एवं युवा संवाद का प्रासंगिकता पर चर्चा की तथा बताया कि यहां पर निरन्तर महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा साथ ही इससे प्रबुद्ध व्यक्तियों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वानों के द्वारा आज के समय में हिन्दी की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की गई तथा हिन्दी के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी