भूमि विवाद के मामले में नहीं बर्दाश्त होगी किसी की भी लापरवाही

बक्सर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम ने अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 09:46 PM (IST)
भूमि विवाद के मामले में नहीं बर्दाश्त होगी किसी की भी लापरवाही
भूमि विवाद के मामले में नहीं बर्दाश्त होगी किसी की भी लापरवाही

बक्सर : गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम ने अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में भूमि विवाद के मामले पर विशेष तत्परता का निर्देश दिया गया। एसडीओ हरेंद्र राम ने कहा कि भूमि विवाद संबंधी मामला संज्ञान में आते ही पदाधिकारी तत्परता के साथ कार्रवाई में लग जाए। प्रयास हो कि विवाद का तेजी से निपटारा कर दिया जाए।

एसडीओ ने कहा कि अंचलाधिकारी के पास राजस्व कर्मचारी के रूप में प्रत्येक पंचायत में ग्रामीण प्रतिनिधि हैं तो थानाध्यक्ष के लिए उनका चौकीदार गांव में प्रतिनिधित्व कर रहा है। ऐसे में दोनों जिम्मेदार पदाधिकारी गांव की हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रख सकते है। भूमि विवाद की छोटी-छोटी घटनाएं ही आगे चलकर बड़ी घटनाओं का कारण बन जाती हैं। जरूरी है कि विवाद शुरू होते ही तत्परता के साथ करवाई हो और तत्काल उसका निदान किया जाए। कोई अप्रिय घटना से पहले अगर न्याय परक कार्रवाई होगा तो निश्चित है कि विवाद की गुंजाइश नहीं रहेगी। बैठक में उन्होंने प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद के निपटारा के लिए जनता दरबार आयोजित करने का सख्त निर्देश जारी किया। इसके लिए विशेष रूप से संबंधित सीओ तथा थानाध्यक्ष को मामले के निपटारे में रुचि लेनी होगी। अगर किसी मामले के निष्पादन में दिक्कत आने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी, जिससे समय रहते संज्ञान लिया जा सके। हर हाल में गांव तथा समाज में शांति व्यवस्था कायम रखना हम सबकी जवाबदेही है। मौके पर उन्होंने विवादित मामलों की सूची बनाने तथा निष्पादित किए गए वादों पर भी तत्परता के साथ ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचलाधिकारी के अलावा सभी थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी