कई हत्याओं में शामिल मोस्ट वांटेड संतोष पासवान गिरफ्तार

बक्सर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या और डकैती समेत कई आपराधिक मामलों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:19 PM (IST)
कई हत्याओं में शामिल मोस्ट वांटेड संतोष पासवान गिरफ्तार
कई हत्याओं में शामिल मोस्ट वांटेड संतोष पासवान गिरफ्तार

बक्सर : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या और डकैती समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल पहले का हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान को पुलिस ने गुरुवार को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी उसके गांव महदह के समीप से ही की गई है। वह पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मदद करने के लिए अपने साथियों के साथ पहुंचा था तथा लोगों पर दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सूचना के आलोक में एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा डीआइयू की टीम के द्वारा उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पांच किलों गांजा भी पुलिस ने बरामद किया।

मामले में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि संतोष पासवान एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर बक्सर नगर के जयप्रकाश बस पड़ाव में टिकट काटने का काम करने वाले हरेंद्र सिंह, राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के निवासी पप्पू पांडेय तथा राजपुर के ही गुड्डू पासवान की हत्या के साथ-साथ महदह के पास बैंक लूट तथा अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उक्त अपराधी की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच एसपी नीरज कुमार सिंह को यह गुप्त सूचना मिली कि वह महदह के मुखिया प्रत्याशी विनोद सिंह तथा जिला परिषद प्रत्याशी मनोज कुशवाहा तथा चौसा के किसी मनोज की मदद करने के लिए आया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष अमित कुमार, डीआइयू के राहुल कुमार, आलोक कुमार, इम्तियाज खान, सालिक सिंह एवं पुलिस बल के सहयोग से एक टीम बनाई गई तथा कुख्यात को बुधवार की देर रात उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। वह अपने साथी रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला निवासी विशाल कुमार तथा कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादरा निवासी अक्षय कुमार पासवान के साथ किसी आपराधिक योजना अंजाम देने की फिराक में कहीं जा रहा था। एक ही बाइक पर सवार तीनों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में पकड़े गए अपराध कर्मियों के पास से दो देशी पिस्टल, 315 बोर के 6 कारतूस, तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथी संग जेल ब्रेक कर भागा था हार्डकोर नक्सली : कुख्यात संतोष पासवान पहले नक्सल गतिविायिों में भी शामिल रहा है। इसी आरोप में वह जेल में था, जहां से अपने साथी के साथ भागने का भी मामला दर्ज है। 18 दिसंबर 2011 को यह हार्डकोर नक्सली अपने साथी राजू राम के साथ सेंट्रल जेल से फरार हो गया था। कई सालों के बाद जिले में नक्सल गतिविधियां पूरी तरह से समाप्त होने के बाद वह अपराध जगत से जुड़ गया। बाद में उसे राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर से गिरफ्तार किया गया। जमानत पर छूटने के बाद उसने हत्या और डकैती समेत कई की घटनाओं को अंजाम दिया और उसके बाद से लगातार फरार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी