मंत्री ने हर्बल गार्डन में लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:38 PM (IST)
मंत्री ने हर्बल गार्डन में लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मंत्री ने हर्बल गार्डन में लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से अस्पताल की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके के आधुनिकीकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आम जनता की शिकायत पर उन्होंने कहा कि ढाई लाख की आबादी वाले इस अस्पताल में अभी तक महिला चिकित्सक और दंत चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होना चिता का विषय है।

तत्काल इन दोनों पदों पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। हालांकि मौके पर मौजूद प्रभारी सीएस डॉ. अनिल भट्ट ने कहा कि अगले सप्ताह से इस केंद्र पर तत्काल प्रभाव से तीन दिनों के लिए महिला चिकित्सक व दंत चिकित्सक प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कुछ चिकित्सक उच्च शिक्षा ग्रहण ग्रहण करने के लिए छुट्टी पर हैं उनके आते ही इस केंद्र पर उनकी स्थायी नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा अस्पताल के हर्बल गार्डन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, सत्येंद्र कुमार, रासबिहारी दूबे, जितेंद्र दूबे अनु तिवारी, नागेंद्र यादव, गोपाल जी दूबे, विक्की कुमार, प्रभारी सीएस डॉ. अनिल भट्ट, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर, डा. प्रेमचंद प्रसाद, संजीव रंजन, गौतम कुमार, बबलू कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री ने किया चौसा युद्धस्थली का निरीक्षण, विकास कार्यों से हुए अवगत

संवाद सहयोगी, चौसा (बक्सर) : चौसा के ऐतिहासिक युद्धस्थली पर ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा से कराए गए सुंदरीकरण कार्य को देखने के लिए रविवार को सांसद सह राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पूरे लाव-लश्कर के साथ शेरशाह गढ़ पहुंचे। सुंदरीकरण से हुए विकास की जानकारी पर पहुंचे मंत्री ने पूरी बारीकी से युद्ध स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि अब चौसा ऐतिहासिक स्थल खो चुके अतीत की पहचान बनेगी, यह स्थल अब ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने बने वहां बनाए गए शेरशाह बाग, बच्चों व युवा वर्ग के पार्क के साथ ऐतिहासिक स्थल पर बने स्तूप को देखा। वहीं ट्री सेल्फी पवाइंट से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर हुए युद्ध की पहचान को दृश्यांकन करें। उन्होंने बनने वाले गैलरी आर्ट व गेस्ट हाउस की भी जानकारी ली। उस दौरान चौसा कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय के अलावा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस क्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद वे राजपुर चले गए।

chat bot
आपका साथी