सख्त निर्देश के बावजूद भी नहीं हो रहा है मास्क का उपयोग

बक्सर देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तथा देश दुनिया के अन्य हिस्सों में भले ही कोरोना के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 03:29 PM (IST)
सख्त निर्देश के बावजूद भी नहीं हो रहा है मास्क का उपयोग
सख्त निर्देश के बावजूद भी नहीं हो रहा है मास्क का उपयोग

बक्सर : देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तथा देश दुनिया के अन्य हिस्सों में भले ही कोरोना के मामले बढ़ रहे हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई भी कोरोना वायरस के गंभीर खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन की बात तो दूर मास्क पहने वालों की संख्या भी यहां मुट्ठी भर से अधिक नहीं है। सब कुछ ऐसे जैसे यहां कोरोना वायरस का खतरा है ही नहीं।

ऐसा नहीं है कि इस मामले में प्रशासन चुप है। हाल ही में एसडीएम हरेंद्र राम ने रोको टोको अभियान चलाकर एक बार फिर से लोगों को कोरोना कि खतरा के प्रति लोगों को सचेत किया था। इस दौरान भीड़भाड़ से दूर तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर समान दूरी रखते हुए काम करने का हिदायत दिया गया था। चुनाव में भी प्रशासन ने कोरोना वायरस खतरा के प्रति बेहद संजीदगी से काम किया था। बूथों को सैनिटाइजर करने के अलावा कोरोना से बचाव के लिए कई तरह के उपाय बूथ पर किए गए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अतिरिक्त समय के साथ ही तीसरा कतार भी बनाया गया था। दीपावली तथा छठ पूजा में भी कोरोना से बचाव के लिए कई उपाय किए गए। पर्व समाप्त होने के बाद अब बारी लग्न की है। शादी विवाह के मौके पर लोगों की भारी भीड़ एक जगह इकट्ठा होगी। यह तब होगा जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा देश दुनिया के अन्य हिस्सों में कोरोना संक्रमण बेहिसाब धन से अपना विस्तार कर रहा है। जबकि स्थानीय स्तर पर इस संक्रमण से बचाव का कोई उपाय नहीं किया गया है। अलबत्ता मास्क का उपयोग जैसे जरूरी चीजें का उपयोग नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि बाजार आने जाने वाले लोगों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। निर्देश को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी