विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी

बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनहथा गांव निवासी कंचन कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार सिंह उर्फ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST)
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी

बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनहथा गांव निवासी कंचन कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार सिंह उर्फ अरविद सिंह,भसुर अशोक सिंह, गोतिनी कंचन देवी तथा इनके लड़के-लड़की को नामजद करते हुए थाने में दहेज प्रताड़ना और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विवाहिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरे पति, भसुर, गोतिनी और उनके लड़के-लड़की शादी के बाद से ही आइ-20 कार और नकद रुपये की मांग करते हैं। इसके लिए हमेशा मारपीट करते थे। विगत गुरुवार को भी मेरे पति, भसुर और गोतिनी मेरे पिता से कार और पैसा मांगने के लिए दबाब बनाने लगे। मेरी एक नहीं सुने और अंतत: मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिए। इस मारपीट में मैं बुरी तरह जख्मी हो गई। प्राथमिकी के अनुसार कंचन कुमारी पिता ऋषिकेष सिंह सासाराम रोहतास निवासी ने आगे बताई कि मेरी शादी पांच वर्ष पूर्व मनहथा गांव के सुनील कुमार सिंह पिता स्व.श्रीभगवान सिंह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। तब मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी उपहार दिए थे। लेकिन, शादी के चंद दिनों बाद ही ससुरालवाले कार और नकदी के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी