आज गंगा तट होंगे दीपों की लड़ियों से रोशन

मिनी काशी के रूप में विख्यात बक्सर में आज शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर गंगा तट पर उस वक्त दीपावली का भव्य नजारा दिखाई देगा जब काशी की तर्ज पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:50 PM (IST)
आज गंगा तट होंगे दीपों की लड़ियों से रोशन
आज गंगा तट होंगे दीपों की लड़ियों से रोशन

बक्सर । मिनी काशी के रूप में विख्यात बक्सर में आज शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर गंगा तट पर उस वक्त दीपावली का भव्य नजारा दिखाई देगा जब काशी की तर्ज पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन होगा। मौके पर सवा लाख दीपों से मां गंगा का श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न घाटों की आयोजन समितियों के साथ जिला प्रशासन भी लगा हुआ है।

बक्सर में काशी की तर्ज पर देव दीपावली मनाने को ले आयोजन समितियां अपनी तैयारी में विगत कई दिनों से लगी हुई हैं। इसकी जानकारी देते देव दीपावली महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष पंकज मान¨सहका ने बताया कि दो साल पूर्व इस आयोजन की बक्सर में शुरुआत की गई थी। जब स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज राय ने इसमें गहरी रूचि लेते हुए इसके लिए समिति की नींव रखी। इस बार सेंट्रल जेल घाट से लेकर अहिरौली गंगा घाट तक सभी घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। इस दौरान सवा लाख दीपों से मां गंगा का श्रृंगार करने के साथ ही महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके लिए बक्सर के हर घाट पर अलग-अलग समिति बनाई गई है। हर घर से ग्यारह दीप लेकर गंगा घाट पर आने का लोगों को सुझाव दिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा भी वृहत स्तर पर तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर महाराजा घाट देव दीपावली महोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा बुधवार को बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अर¨वद पांडेय ने तथा संचालन विजय जायसवाल ने किया। जिसमें इस बार इस अवसर पर महाराजा घाट पर पौधरोपण की योजना बनाई गई है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रेडक्रास अध्यक्ष डॉ.आशुतोष के साथ कांग्रेस नेता डा. सत्येंद्र कुमार ओझा मौजूद रहेंगे। बैठक में बबलू केशरी, अजय ओझा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रमोदित उपाध्याय समेत समिति के तमाम सदस्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी