ब्रह्मपुर में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लोजपा का लक्ष्य

खरवार टनमन राय भोला प्रसाद आशीष मिश्रा नीलम खरवार मुन्ना यादव सुरेश प्रसाद प्रमोद मिश्रा नंदजी यादव भोला यादव आदि शामिल थे। अंत में संगठन से जुड़े लोगों द्वारा ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर अपनी पूर्ण दावेदारी ठोकते हुए लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा सौंपे गए कार्यों को पूरी तन्मयता के साथ पूरा करने में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:35 PM (IST)
ब्रह्मपुर में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लोजपा का लक्ष्य
ब्रह्मपुर में 40 हजार नए सदस्य बनाने का लोजपा का लक्ष्य

बक्सर : लोजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर युवा सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वे शुक्रवार को दुल्लहपुर, बलिहार और केशोपुर पंचायत में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बोल रहे थे।

लोजपा के जिला महासचिव सह सिमरी पंचायत के उपमुखिया धर्मपाल पाण्डेय ने कहा कि लोजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों की लड़ाई लड़ती है। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ब्रह्मपुर विधानसभा में लोजपा द्वारा 40 हजार लोगों को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर डुमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर कुंवर सहित दर्जनों लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। आयोजित कार्यक्रम में कमलेश कुमार मिश्र, जयप्रकाश राय, सरोज कुमार मिश्र, दिनेश खरवार, पिटू खरवार, टनमन राय, भोला प्रसाद, आशीष मिश्रा, नीलम खरवार, मुन्ना यादव, सुरेश प्रसाद, प्रमोद मिश्रा, नंदजी यादव, भोला यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी