शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण : संतोष निराला

बक्सर। सूबे के परिवहन मंत्री संतोष निराला ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण है। हम सबका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण : संतोष निराला
शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण : संतोष निराला

बक्सर। सूबे के परिवहन मंत्री संतोष निराला ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अपूर्ण है। हम सबका दायित्व है कि बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्प्रेरित करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएं। वे शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव में नवनिर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है। बस उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी के चर्चित लोक गायक विष्णु ओझा, जदयू नेता अशोक प्रजापति, उपप्रमुख भिखारी यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका और पोषक क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी