राजपुर में दो अलग-अलग घरों से लाखों की चोरी

बक्सर थाना क्षेत्र के सखुआना गांव के भुलाई सिंह एवं घरारी गांव के विरेन्द्र पांडेय के घर म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:26 PM (IST)
राजपुर में दो अलग-अलग घरों से लाखों की चोरी
राजपुर में दो अलग-अलग घरों से लाखों की चोरी

बक्सर : थाना क्षेत्र के सखुआना गांव के भुलाई सिंह एवं घरारी गांव के विरेन्द्र पांडेय के घर में चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर लाखों रुपये के सामान का चोरी कर ली। इन दोनों घटनाओं के बारे में मिली जानकारी के अनुसार तियरा पंचायत के सखुआना गांव में भुलाई सिंह के घर की महिला सदस्य गर्मी से अपने छत पर और सभी पुरूष बगल के दालान में सो रहे थे। देर रात काफी सुनसान होने पर बगल में पड़ोसी का अर्धनिर्मित मकान के सहारे आधा दर्जन चोरों ने छत पर चढ़कर नीचे जाने का प्रयास किया।

तभी छत पर सो रही 12 वर्षीय लड़की संगीता कुमारी की नींद खुल गयी। जब तक वह कुछ बोलती इससे पहले चोरों ने इसके कनपटी पर कटा सटा कर जान से मारने की धमकी दिया। डरी-सहमी लड़की बेसुध होकर चुप रही। चोर आसानी से घर के अंदर प्रवेश कर घर के अंदर रखे गये बक्से को तोड़कर कीमती गहना, पच्चीस हजार नगदी, कपड़ा सहित लाखों रूपये का सामान चोरी कर घर के नीचे का दरवाजा खोलकर आसानी चले गये। घंटों बाद लड़की ने यह बात परिजनों को बताई। घरवालों ने भी चोरों के डर से किसी को आवाज नहीं लगाया। मंगलवार की सुबह इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरी तरफ मंगराव पंचायत के घरारी गांव में विरेन्द्र पांडेय के घर के बगल में स्थित रवि पांडेय के अर्ध निर्मित मकान के डाढ़ के सहारे चोरों ने छत पर चढ़कर उसकी सीढि़यों से नीचे होकर दो घरों का ताला तोड़कर उनमें रखे लगभग सतर हजार रूपये मूल्य का गहने, खेती के लिए रखा गया तीस हजार रूपये नगदी, महंगे बर्तन, कपड़े सहित लाखों रुपये के सामान ले उड़े। चोरी के दौरान ही घर की महिला सुमन देवी की नींद टूट गई। उन्होंने शोर मचाया, तब दलान में सो रहे विरेन्द्र पांडेय वहां पहुंचे और पड़ोसियों को पुकारा। आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण सुरेन्द्र कमकर, सामाजिक कार्यकर्ता विकास उर्फ विक्की पांडेय के अलावा कई अन्य लोगों ने आकर उसी समय बाइक एवं गाड़ी से चोरों की खोजबीन शुरू कर दिया। देवढि़यां पुल तक खोजबीन की गई, लेकिन चोरो का कुछ पता नहीं चला।

चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा लगाम

राजपुर में हो रही चोरी की घटना नहीं थम रही है। इन लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हैं कि पुलिस इन दिनों गस्त नहीं लगा रही है। इसलिए चोरों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। अभी विगत दो दिन पूर्व शनिवार की रात ईसापुर महावीर स्थान बाजार में एक ही रात मिठाई, कपड़ा, पान गुमटी सहित नौ दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की गई थी। जिसमें पुलिस अभी भी खाली हाथ है। अभी तक इस घटना में शामिल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी