तियरा-धनसोई मार्ग पर बना झील सा नजारा, चलना दूभर

बक्सर। प्रखंड के तियरा बाजार में जाने वाले मुख्य मार्ग से तियरा बाजार जाने वाली सड़क विगत दो माह से झील में तब्दील हो गई है। जिस पर लोगों का चलना दूभर हो गया। दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को इस सड़क के रास्ते आने-जाने का मुख्य मार्ग है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:49 PM (IST)
तियरा-धनसोई मार्ग पर बना झील सा नजारा, चलना दूभर
तियरा-धनसोई मार्ग पर बना झील सा नजारा, चलना दूभर

बक्सर। प्रखंड के तियरा बाजार में जाने वाले मुख्य मार्ग से तियरा बाजार जाने वाली सड़क विगत दो माह से झील में तब्दील हो गई है। जिस पर लोगों का चलना दूभर हो गया। दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को इस सड़क के रास्ते आने-जाने का मुख्य मार्ग है। बहुत जरूरी होने पर लोग आ जा रहे है। ताज्जुब की बात है कि दो माह से इस सड़क की हालत बदतर है, पर जनता की परेशानी से प्रशासन बेखबर बना हुआ है।

गौरतलब हो कि ग्रामीण क्षेत्र का तियरा बाजार मुख्य बाजार है, जहा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों का आना- जाना इस बाजार में लगा रहता है। तियरा-धनसोइ मार्ग दर्जनों से ऊपर ग्रामीण इलाकाई गांव को जोड़ता है। लेकिन, विगत जून माह से बारिस के बाद जल-जमाव से इस सड़क की स्थिति नारकीय बन गई। जहां लोगो का आवागमन भी जगह-जगह गड्ढे बन जाने से जटिल हो गई। आज इस सड़क पर झील सा नजारा बन गया है। जहां प्रतिदिन आने-जाने वाले दो पहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर घायल हो जा रहे है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण शिवनाथ साह, मनोज साह, कमलेश चौबे, अनिल साह, बबलू चौबे, अजय कुमार, आजाद अंसारी ,रामनाथ साह, धर्मेंद्र सिंह ने इस पथ पर धान रोपनी कर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का विरोध जताया। इनलोगों ने जनप्रतिनिधि को कोसते हुए कहा कि चुनाव के समय नेताजी ग्रामीणों को बड़े-बड़े सपने दिखाते है। जीत के बाद जनता की जटिल समस्या को भूल जाते है। ग्रामीण मुख्य सड़क होने के बावजूद ग्रामीण पथ विभाग भी जनता की इस परेशानी को अनदेखी किये हुए है।

chat bot
आपका साथी