दहिबर गांव से वांछित करिया समेत दो गिरफ्तार

बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनीष उर्फ करिया को दहीबर गांव से गिर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:00 PM (IST)
दहिबर गांव से वांछित करिया समेत दो गिरफ्तार
दहिबर गांव से वांछित करिया समेत दो गिरफ्तार

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनीष उर्फ करिया को दहीबर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपित शशि कुमार को भी मंझरिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराध कर्मियों को जेल भेज दिया गया है।

इसकी जानकारी देते प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि, करिया का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्तमान में मारपीट के एक मामले में आरोपित था। ऐसे में पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव दहीबर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, शराब तस्करी से जुड़े दो मामलों में मझरियां के शशि कुमार की भी तलाश की जा रही थी जिसे मंझरियाँ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी