मोदी की सुनामी में रामगढ़ का किला भी नहीं बचा

चुनाव प्रचार में महागठबंधन ने एनडीए को बाहरी प्रत्याशी के नाम पर घेरने की पुरजोर कोशिश की। एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी चौबे को भागलपुरिया बाबा बताते हुए राजद ने बक्सर से बाहरी प्रत्याशी भगाओ का नारा दिया और सभा मंच से लेकर सोशल मीडिया तक के माध्यम से इस नारे को हवा दी गई। हालांकि जनता ने राजद के इस नारे पर कोई संज्ञान नहीं लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 03:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:28 PM (IST)
मोदी की सुनामी में रामगढ़ का किला भी नहीं बचा
मोदी की सुनामी में रामगढ़ का किला भी नहीं बचा

बक्सर । चुनाव प्रचार में महागठबंधन ने एनडीए को बाहरी प्रत्याशी के नाम पर घेरने की पुरजोर कोशिश की। एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी चौबे को भागलपुरिया बाबा बताते हुए राजद ने बक्सर से बाहरी प्रत्याशी भगाओ का नारा दिया और सभा मंच से लेकर सोशल मीडिया तक के माध्यम से इस नारे को हवा दी गई। हालांकि, जनता ने राजद के इस नारे पर कोई संज्ञान नहीं लिया। नरेन्द्र मोदी के नाम की ऐसी सुनामी चली कि राजद प्रत्याशी अपने गृह क्षेत्र रामगढ़ को भी इसके प्रभाव से नहीं बचा सके। कभी रामगढ़ में बिजुरिया बाबा के नाम से मशहूर श्री सिंह अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए।

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने न केवल बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से बढ़त ली। चुनाव में दोनों दलों के विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। बक्सर अंतर्गत डुमरांव, राजपुर और दिनारा से जदयू के विधायक हैं, जबकि रामगढ़ सीट भाजपा के खाते में है। वहीं ब्रह्मपुर राजद और बक्सर सदर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी ने ब्रह्मपुर से 16655 और बक्सर से 26938 मतों से बढ़त बनाई। डुमरांव में भी एनडीए को अच्छी बढ़त मिली और यहां से श्री चौबे 84445 वोट लाकर 22566 मतों से लीड लेने में सफल रहे। राजपुर में भाजपा को राजद के मुकाबले 17170 वोट अधिक मिले। सबसे अधिक वोटों को फासला दिनारा में रहा, जहां भाजपा ने 27084 मतों से बढ़त ली। हालांकि, सबसे हैरान करने वाला नतीजा रामगढ़ का रहा। यहां से राजद को अच्छी बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन वह भाजपा से 4560 मतों से पिछड़ गया। यहां बसपा भी अच्छी स्थिति में रही और उसके प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को 29558 मत हासिल हुए। विधानसभा वार दो शीर्ष प्रत्याशियों को पड़े मत और अंतर विधानसभा- भाजपा- राजद- अंतर ब्रह्मपुर 87384 70729 16655 बक्सर 81480 54542 26938 डुमरांव 84445 61879 22566 राजपुर 76787 59617 17170 दिनारा 77025 49941 27084 रामगढ़ 61569 57009 4560 पोस्टल वोट 4363 1817 2546 जीत का कुल अंतर - 117609

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी