बक्सर के ब्रह्मपुर में 1974 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलट बाक्स में बंद

बक्सर। प्रखंड के 17 पंचायतों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव के बाद 6 पदों के 1974 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन और बैलट बाक्स में लाक हो गया। मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी थी। कई पंचायतों में दोपहर के बाद भी महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। गांव में प्रत्याशी अपने समर्थकों को मतदान केंद्र पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:17 PM (IST)
बक्सर के ब्रह्मपुर में 1974 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलट बाक्स में बंद
बक्सर के ब्रह्मपुर में 1974 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम और बैलट बाक्स में बंद

बक्सर। प्रखंड के 17 पंचायतों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव के बाद 6 पदों के 1974 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन और बैलट बाक्स में लाक हो गया। मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ने लगी थी। कई पंचायतों में दोपहर के बाद भी महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। गांव में प्रत्याशी अपने समर्थकों को मतदान केंद्र पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे।

10:00 बजे के बाद सर्वाधिक मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में घूंघट काढ़े महिलाएं मतदान केंद्र पर पैदल ही पहुंचकर लाइन में लग गई। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल था और प्रशासन द्वारा भी पहली बार पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यही कारण है कि किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की धांधली की शिकायत नहीं मिली। जिला अधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह मतदान शुरू होने से काफी पहले ब्रह्मपुर में पहुंच कर विभिन्न मतदान केंद्रों की निगरानी करने लगे। दोनों अधिकारियों की कई पंचायतों में दौरा करने के बाद प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी तरह सतर्क हो गए। जिला अधिकारी और आरक्षी अधीक्षक बिहार यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा अति संवेदनशील पंचायतों का दौरा कर हालात का जायजा लेते रहे।

5 से 10 मिनट के अंतराल में पहुंचते रहे अधिकारी

प्रखंड में तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पुलिस प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे। सुरक्षा का इंतजाम ऐसा था कि 5 से 10 मिनट के अंतराल पर एक अधिकारी प्रत्येक बूथ पर पहुंच जाते थे। अपर समाहर्ता प्रीतेशवर प्रसाद, अनुमंडल अधिकारी कुमार पंकज, ए एस पी राज, बक्सर के एसडीपीओ गोरख राम, मुख्यालय एसडीपीओ अशफाक अंसारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहित दंडाधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों का दौरा करते रहे। थाने पर बैठे प्रत्याशियों ने किया आक्रोश व्यक्त पंचायतों में किसी तरह की संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा 17 पंचायतों के कुल 60 प्रत्याशियों को सुबह से शाम 5:00 बजे तक थाने पर बैठा कर रखा गया। ब्रह्मपुर थाने में 25, बगेन में 15 और नैनीजोर थाने में 20 प्रत्याशियों को बैठाया गया था। पुलिस द्वारा लगातार सूचना देने के बाद भी दर्जनों प्रत्याशी थाना पर आने के बदले वोट का गुणा गणित कर रहे थे। कई दबंग प्रत्याशियों के नहीं आने पर थाने पर प्रत्याशियों ने आक्रोश भी व्यक्त किया। शाम के समय ब्रह्म पुर थाना पर बैठे एक प्रत्याशी के समय से पहले ही चले जाने के बाद वहां बैठे प्रत्याशियों ने पुलिस वालों से आक्रोश व्यक्त किया और छोड़ने के लिए काफी देर तक प्रत्याशियों और पुलिस अधिकारियों के बीच वाद विवाद भी हुआ। दो पंचायतों में भिड़ गए समर्थक

प्रखंड की दो पंचायतों के तीन मतदान केंद्रों पर मामूली बात को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। निमेज पंचायत के पुरवा गांव के मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग मतदाता को ले जाते समय एक युवक की पुलिस वालों पिटाई कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और वहां काफी देर तक हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। इसी पंचायत के गरहथा कला गांव के मतदान केंद्र दो ईवीएम मशीन का बटन खराब होने के कारण 2 प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। हंगामा होने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पोखरहां पंचायत के राजपुर गांव के मतदान केंद्र पर भी दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसके बाद मामला शांत हो गया।

chat bot
आपका साथी