अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर गरीबों का खून चूस रही सरकार : शंभूनाथ

बक्सर ब्रह्मापुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:00 PM (IST)
अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर गरीबों का खून चूस रही सरकार : शंभूनाथ
अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर गरीबों का खून चूस रही सरकार : शंभूनाथ

बक्सर : ब्रह्मापुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई चरमोत्कर्ष पर है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ने से आम जनता परेशान है। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। मगर अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर गरीबों का खून चूसने वाली केंद्र व राज्य सरकार को इसकी तनिक भी चिता नहीं है।

रविवार से राजद द्वारा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, एवं रिकॉर्ड तोड़ महंगाई को लेकर घोषित दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते आज आम व गरीब कमजोर परिवारों का इस महंगाई में जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आम जनता का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ राजद के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। वहीं राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आवाम परेशान है। डीजल-पेट्रोल और गैस की कीमत इतनी बढ़ गई है कि लोग अब साइकिल चलाने व लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। इससे पूर्व राजद कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर गंगौली बांध पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर केंद्र व राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इसके अलावे राजद के मंडल अध्यक्ष अमीरीलाल यादव के नेतृत्व में बड़का राजपुर बांध पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, संजय यादव, विश्राम यादव, नंन्द कुमार मास्टर, शेख मुख्तार, रामेश्वर राम, रघुनाथ यादव ब्यास, सुबोध मास्टर, बलिराम यादव, जामवन्त यादव, डब्लू ठाकुर, विभीषण यादव, लालु राय, शिवकुमार यादव, उपेन्द्र यादव, सहित हजारों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के विरोध में राजद में निकाला विरोध मार्च

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर) : पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही लगातार मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्रह्मपुर चौरास्ता पर विरोध मार्च निकाला और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। राजद के प्रखंड अध्यक्ष जेन्दू यादव, दामोदर यादव और श्रवण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लिए मुख्य बाजार में विरोध मार्च निकाला।

इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में भारी वृद्धि होने के कारण आम जनता की पहुंच से दूर होते जा रहा है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामानों की मूल्य वृद्धि से आम जनता काफी परेशान हो गई है और सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। इस अवसर पर सुनील यादव,कर्म निषेध, भोला पांडे, बच्चा लाल पासवान, राम बचन यादव, लोरिक यादव, सुभाष यादव, सोहराब खान आदि लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी