अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को कार्यकर्ता योजनाओं का दिलाएं लाभ

बक्सर जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी के लिए श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:25 PM (IST)
अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को कार्यकर्ता योजनाओं का दिलाएं लाभ
अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को कार्यकर्ता योजनाओं का दिलाएं लाभ

बक्सर : जनता दल यू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले अमर शहीदों के आत्मा को शांति तब ही मिल सकती है। जब जनता दल यू के कार्यकर्ता समाज रूपी सीढ़ी के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले वीर जवानों ने सामाजिक समानता एवं समतामूलक समाज की स्थापना को लेकर सपना देखा था। उनके सपना को साकार करने के लिए जद यू के कार्यकर्ताओं को गांव गांव में जाना होगा। उक्त बातें जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने रविवार को डुमरांव नगर स्थित सन् 42 के अमर शहीद पार्क में मौजूद अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के बाद आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। सभा को जद यू के वरिष्ठ नेता रामबिहारी सिंह, पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष संतोष निराला, वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर कुशवाहा एवं जद यू नेता सीता सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता समरेश सिंह ने की। मंच का संचालन दिनेश सिंह एवं दीनानाथ कुशवाहा ने किया। इसके पूर्व शहीद स्मारक समिति के सौजन्य से संयोजक संजय चंद्रबंशी, जद यू के प्रखण्ड उपाध्यक्ष सोनू वर्मा एवं निवर्तमान जिला पार्षद बंटी शाही ने श्री कुशवाहा को भगवान बुद्ध का तैल्य चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर रोहित सिंह, लखन कुशवाहा, अनिल चौधरी, बिनोद राय, सौरभ पाठक, रितेश सिंह, नंदजी गांधी, संतोष चौधरी, संतोष शर्मा एवं आलोक कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, नथुनी प्रसाद खरवार, काजी अशफाक आजम, गोपाल गुप्ता, कमल चौरसिया, विशोकाचंद, बीरेन्द्र कुशवाहा, झूलन सिंह, अरूण सिंह, बीरेन्द्र सिंह उर्फ लाला, अजय चंद, मिथिलेश राय, संजय सिंह, सिद्धेश्वर सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति पटेल आदि मौजूद थे। बाद में जद यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का काफिला जंगलीनाथ मंदिर को रवाना हो गया। वहां मंदिर प्रांगण स्थित सभागार में प्रदेश जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अंजु आरा, संतोष चौधरी, प्रदेश अपि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, दुर्गावती देवी, कमला राय एवं जद यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल चौरसिया के नेतृत्व में श्री कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी