सामान्य प्रेक्षक ने राजपुर विस के विभिन्न बूथों का लिया जायजा

बक्सर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के क्रम में सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहारी द्वारा विभिन्न विधानसभ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:21 PM (IST)
सामान्य प्रेक्षक ने राजपुर विस के विभिन्न बूथों का लिया जायजा
सामान्य प्रेक्षक ने राजपुर विस के विभिन्न बूथों का लिया जायजा

बक्सर : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के क्रम में सामान्य प्रेक्षक सौरभ पहारी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को दूसरे दिन उन्होंने 202-राजपुर(अजा) विधान सभा अन्तर्गत मध्य विद्यालय रसेन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमौली, 2 उच्च विद्यालय राजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरखरा एवं मध्य विद्यालय खीरी में अवस्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर एएमएफ के तहत मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही उनके मताधिकार के महत्व को बताया गया और मतदान की तिथि 28 अक्टूबर को मतदान करने हेतु मतदाताओं से अनुरोध भी किया गया।

chat bot
आपका साथी