चेतावनी बिदु के करीब गंगा, जलस्तर केवल चार मीटर नीचे

बक्सर। विगत दो दिनों से बक्सर में गंगा लगातार अपने ऊफान पर है। शनिवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार जहां आठ सेंमी प्रति घंटे पहुंच गई थी वहीं रविवार को घटकर तीन सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपराह्न तीन बजे जलस्तर 55.21 मीटर दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:17 PM (IST)
चेतावनी बिदु के करीब गंगा, जलस्तर केवल चार मीटर नीचे
चेतावनी बिदु के करीब गंगा, जलस्तर केवल चार मीटर नीचे

बक्सर। विगत दो दिनों से बक्सर में गंगा लगातार अपने ऊफान पर है। शनिवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार जहां आठ सेंमी प्रति घंटे पहुंच गई थी, वहीं रविवार को घटकर तीन सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपराह्न तीन बजे जलस्तर 55.21 मीटर दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि जैसे-जैसे पानी का जलस्तर उपर आ रहा है, वैसे इसका फैलाव मैदानी इलाकों की ओर होने से रफ्तार में कमी दिखाई दे रही है। इस बीच इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक जलस्तर के लगातार बढ़ने की सूचना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा से गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि शुरू हो गई है। इस बीच महज दो दिनों के अंदर जलस्तर में तीन मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार की अपराह्न तीन बजे जलस्तर 51.98 मीटर दर्ज किए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे 52.23 मीटर दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार से रविवार तक तीन मीटर की वृद्धि के साथ जलस्तर 55.21 मीटर पहुंच गया है। इसकी जानकारी देते केंद्रीय जल आयोग बक्सर के एसडब्लूए विद्यापति तिवारी ने बताया कि शनिवार को अपराह्न तीन बजे बक्सर में गंगा का जलस्तर 54.10 मीटर दर्ज किए जाने के बाद रविवार की सुबह आठ बजे तक छह सेंमी की रफ्तार के साथ 55.06 मीटर दर्ज किया गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे 55.12 मीटर और अपराह्न तीन बजे 55.21 मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद जलस्तर बढ़ने की रफ्तार घटकर तीन सेंमी प्रति घंटा की हो गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि पानी उपर आने के साथ ही मैदानी इलाकों में तेजी से फैलाव शुरू होने के कारण रफ्तार में कमी नजर आने लगी है। इस बीच इलाहाबाद और वाराणसी से मिली सूचना के अनुसार दोनों स्थानों पर जलस्तर के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, जलस्तर उपर आने के बाद दोनों स्थानों पर तीन से चार सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार होने की सूचना है। बताते चलें कि बक्सर में चेतावनी बिदु 59.32 मीटर पर दर्ज है, जिससे बक्सर में गंगा का जलस्तर अब महज चार मीटर नीचे रह गया है। -इंद्रपुरी बराज से 3.40 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी

इधर सोन के उपरी जलग्रहण क्षेत्र में विगत तीन दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा भारी मात्रा में जल के दबाव को देखते हुए इद्रपुरी बराज से 3.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। यह पानी जब गंगा में मिलेगा तब अप्रत्याशित रूप से गंगा पर बढ़ते दबाव के कारण गंगा के रफ्तार में थोड़ी बहुत तेजी आने की उम्मीद है। -छोटी नौका के परिचालन पर रोक

इस बीच तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है। राहत एवं बचाव संबंधी सारी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पहले ही पूरी कर ली गई है। जरूरत पड़ते ही लोगों को तुरंत बचाव और राहत सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसकी जानकारी देते सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा में मछली मारने के साथ ही छोटी नौका के परिचालन को निषिद्ध कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करते जो भी पकड़े जाएंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी