एक सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा, जलस्तर 51.80

बक्सर मौजूदा समय मानसून ब्रेक के बाद लगातार हो रही भारी बारिश का असर गंगा पर भी दिखाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM (IST)
एक सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा, जलस्तर 51.80
एक सेंमी की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा, जलस्तर 51.80

बक्सर : मौजूदा समय मानसून ब्रेक के बाद लगातार हो रही भारी बारिश का असर गंगा पर भी दिखाई देने लगा है। जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी होने से दियारा इलाके के लोग बाढ़ की संभावना को देखते हुए अभी से सहमे हुए है। इस बीच केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार को तीन सेमी तथा शनिवार को दो सेमी की रफ्तार से जलस्तर में हो रही वृद्धि अब घट कर एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग बक्सर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन सेंमी की रफ्तार से बढ़ते हुए बक्सर में गंगा का जलस्तर शनिवार की सुबह आठ बजे 51.62 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि अपराह्न तीन बजे 51.66 मीटर दर्ज किया गया। इधर रविवार की सुबह आठ बजे 51.76 तथा अपराह्न तीन बजे 51.80 मीटर दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता नीलाम्बर कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार घटकर एक सेमी प्रति घंटा की हो गई है। उधर दो दिनों से तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिले के दियारा इलाके में रहने वाले ग्रामीण अभी से बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं। हालांकि, मौजूदा समय बारिश के कारण थोड़ी बहुत जलस्तर में वृद्धि हो रही है और अभी बक्सर में जलस्तर चेतावनी बिदु 59.32 मीटर से काफी नीचे है। लिहाजा अभी अगले कुछ दिनों तक चिता की कोई बात नहीं है। बताते चलें कि बक्सर में चेतावनी बिदु 59.32 मीटर तथा खतरे का निशान 60.32 मीटर पर बना है। हालांकि, हर साल आने वाली बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है और बचाव के साथ राहत आदि के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी