चेतावनी बिदु की ओर अग्रसर है गंगा, 55.01 मीटर पहुंचा जलस्तर

बक्सर बक्सर में गंगा लगातार चेतावनी बिदु को छूने के प्रयास में लगी है। इस बीच एक सेमी की रफ्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)
चेतावनी बिदु की ओर अग्रसर है गंगा, 55.01 मीटर पहुंचा जलस्तर
चेतावनी बिदु की ओर अग्रसर है गंगा, 55.01 मीटर पहुंचा जलस्तर

बक्सर : बक्सर में गंगा लगातार चेतावनी बिदु को छूने के प्रयास में लगी है। इस बीच एक सेमी की रफ्तार के साथ शुक्रवार को जलस्तर 55.01 मीटर दर्ज किया गया है। इस प्रकार बक्सर में चेतावनी बिदु से अब मात्र 4.31 मीटर का फासला शेष रह गया है। केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि बक्सर में गंगा का जलस्तर लगातार एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। गुरुवार की शाम तीन बजे जलस्तर 54.79 मीटर दर्ज किया गया था। जबकि, शुक्रवार की सुबह आठ बजे 54.96 मीटर के बाद अपराह्न तीन बजे 55.01 मीटर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बक्सर में चेतावनी का लेवल 59.32 मीटर है। जिससे अब मात्र 4.31 मीटर का फासला रह गया है। गंगा की धारा में काफी तेजी भी देखी जा रही है। उधर, वाराणसी और इलाहाबाद से मिली सूचना के अनुसार दोनों स्थानों पर समान रूप से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो जल्द ही बक्सर में भी गंगा चेतावनी बिदु के करीब पहुंच जाएगी। हालांकि, जिले के ग्रामीण इलाकों से मिली सूचना के अनुसार अभी सभी जगह स्थिति सामान्य है। बावजूद, तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण बाढ़ की आशंका सेभयभीत हैं, और सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी