वन विभाग की मिली स्वीकृति, डुमरांव में बंदर पकड़ो अभियान शुरू

बक्सर नगर के लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द ही निजात मिलेगा। डुमरांव नगर परिषद के सह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:51 PM (IST)
वन विभाग की मिली स्वीकृति, डुमरांव में बंदर पकड़ो अभियान शुरू
वन विभाग की मिली स्वीकृति, डुमरांव में बंदर पकड़ो अभियान शुरू

बक्सर : नगर के लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द ही निजात मिलेगा। डुमरांव नगर परिषद के सहयोग से शहर को बंदर मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए वन विभाग भोजपुर प्रमंडल आरा ने इस शर्त पर बंदरों को पकड़ने का इजाजत दिया है कि पकड़े गए बंदरों को बगैर किसी नुकसान के जंगल में छोड़ा जाएगा। यह पहला मौका है जब डुमरांव नगर परिषद ने अपनी जिम्मेदारी के तहत बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए कानपुर की एक संस्था को बंदर पकड़ने का ठेका दिया गया है।

शहर में बंदरों का आतंक काफी समय से है। कई लोगों की मौत का वजह भी बंदर बन चुके हैं। दर्जनों की संख्या में शहरवासी बंदरों के हमले से जख्मी हो चुके हैं। शहर के लोगों की तरफ से लंबे समय से यह मांग होती रही है कि बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए और शहर को बंदरों के आतंक से निजात दिलाया जाए। लोगों की मांग पर अब नगर परिषद ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पहल की है। इस पहल के तहत कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने जिला वन पदाधिकारी से बंदरों को पकड़ने की अनुमति मांगी थी। वन प्रमंडल आरा से स्वीकृति मिलने के बाद शहर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, राजगढ़ चौक इलाके में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 50 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गए बंदरों को दूरदराज के सुनसान जगह पर जाकर छोड़ा जा रहा है। ताकि फिर से यह बंदर लौटकर डुमराव ना आ सके।

---------------------

डुमरांव नगर परिषद की मांग पर बंदर पकड़ने की अनुमति दी गई है। पकड़े गए बंदरों को बगैर कोई नुकसान पहुंचाए सुनसान और जंगली इलाके में छोड़ना होगा। दिए गए निर्देश के अनुरूप नगर परिषद बंदरों को पकड़कर जंगली क्षेत्र में छोड़ रहा है।

मिहिर कुमार झा, डीएफओ वन प्रमंडल भोजपुर आरा

chat bot
आपका साथी