सर्वर की धीमी रफ्तार में फंसा पीएम गरीब कल्याण योजना का अनाज

बक्सर। कोरोना संकट से जूझ रहे गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज मिलने में जन वितरण प्रणाली का सर्वर बाधक बन गया है। जिले में 2 लाख 24 हजार कार्डधारकों को इस योजना से नवंबर तक प्रतिमाह प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त अनाज मिलना है। लेकिन इस माह अब तक केवल 27 प्रतिशत लाभुक ही अनाज का उठाव कर पाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:47 PM (IST)
सर्वर की धीमी रफ्तार में फंसा पीएम गरीब कल्याण योजना का अनाज
सर्वर की धीमी रफ्तार में फंसा पीएम गरीब कल्याण योजना का अनाज

बक्सर। कोरोना संकट से जूझ रहे गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज मिलने में जन वितरण प्रणाली का सर्वर बाधक बन गया है। जिले में 2 लाख 24 हजार कार्डधारकों को इस योजना से नवंबर तक प्रतिमाह प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त अनाज मिलना है। लेकिन, इस माह अब तक केवल 27 प्रतिशत लाभुक ही अनाज का उठाव कर पाए हैं।

बता दें कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के लिए पास मशीन के माध्यम से अनाज का वितरण किया जाता है। सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते पास मशीन का लिक नहीं जुड़ पा रहा है और लाभुकों को अनाज लेने के लिए डीलरों के यहां कई-कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से सर्वर का लिक फेल रहने समस्या गहरा गई है।

उपभोक्ताओं के साथ-साथ कई डीलरों ने बताया कि मशीन का सर्वर डाउन होना या लिक गायब हो जाना आम समस्या हो गई है। इसके चलते लाभुकों को बिना राशन लिए ही वापस लौट जाना पड़ रहा है। दिलजीत राम ने बताया कि पिछले तीन दिन से सुबह सुबह राशनकार्ड पर राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं। लेकिन, वहां से लिक फेल रहने की बात कह लौटा दिया जाता है। लाभुकों का कहना है कि वे अपना सारा काम छोड़ राशन लेने आते हैं और बिना लिए वापस लौटते हैं, तो निराशा होती है।

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने बताया कि सर्वर का लिक अक्सर फेल रहने से वितरण में तेजी नहीं आ पा रहा है। सर्वर कब ठीक होगा, इसको लेकर कोई अधिकारी भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जन वितरण दुकानों में लगी पास मशीन की देखरेख एवं सर्वर की समस्या को देखने के लिए विभाग द्वारा जिले में प्रोजेक्ट इंजीनियर की तैनाती की गई है। लेकिन, सर्वर हैदराबाद में इंस्टाल होने के कारण वे लोग यहां से कुछ बताने में खुद को असमर्थ बताते हैं। -------

सभी पीडीएस दुकानदारों को प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे के बाद से खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इधर, कुछ दिनों से सुबह में सर्वर में तकनीकी खराबी की वजह से परेशानी आ रही है। मामले से आइटी साल्यूशन प्रदाता कंपनी विजनटेक को अवगत करा दिया गया है।

धर्मवीर भारती, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, राजपुर। ----

पास मशीन का संचालन एनआइसी हैदराबाद से होता है। वहीं से पूरे बिहार में सर्वर डाउन होने की समस्या है। इस समस्या से हैदराबाद की आइटी टीम को अवगत करा दिया गया। जल्द वहां से इसे ठीक कर दिया जाएगा।

अमरकांत अमर, प्रोजेक्ट इंजीनियर एनआइसी, बक्सर।

chat bot
आपका साथी