अरैला गांव में अगलगी, चार मवेशी झुलसे, हजारों की संपति राख

बक्सर थाना क्षेत्र के अरैला गांव ें शनिवार की देर रात एक के बाद एक लगातार तीन-चार लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:04 PM (IST)
अरैला गांव में अगलगी, चार मवेशी झुलसे, हजारों की संपति राख
अरैला गांव में अगलगी, चार मवेशी झुलसे, हजारों की संपति राख

बक्सर : थाना क्षेत्र के अरैला गांव ें शनिवार की देर रात एक के बाद एक लगातार तीन-चार लोगों के झोपड़ीनुमा घरों में अगलगी की घटना हुई, जिसमें माल मवेशी सहित सभी लोगों के हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, इस दौरान कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। अगलगी के शिकार इन गरीब और असहाय लोगों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

महज तीन-चार घंटे के अंतराल में चार किसानों के घर लगातार हुई अगलगी की घटना के बाद पूरे गांव में इस बात की चर्चा है कि यह अगलगी की घटना कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि, इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इस मामले की सघन छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अरैला गांव में शनिवार की देर रात ग्रामीण खाना पीना कर अपने अपने घरों में सोए थे। इसी बीच सबसे पहले चिमनी भट्ठा के समीप श्री भगवान यादव की झोपड़ी में आग लगी और जब तक आग बुझाने की कोशिश की गई तक तब झोपड़ी जल गई। इसमें कुछ ज्यादा नुकसान नही हुआ। इसके बाद धरीक्षण यादव के घर में आग लगी जिसमें पटवन के लिए रखे गए पंपसेट, डिलीवरी पाइप, सेक्शन पाईप और साईकिल के अलावा हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की लपटे देखकर परिवार के लोग बाहर भाग कर जान बचाए। जबकि कुछ ही देर बाद इसी गांव में मरकट यादव के घर आग लगी इस दौरान आग की लपटें देखकर जब तक गांव के लोग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए और हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद पुन: श्रीभगवान यादव के झोपड़ीनुाम घर में आग लगी लेकिन हो हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गांव के लोग इस बात को लेकर अभी चर्चा कर ही रहे थे कि इसी गांव के रहने वाले बच्चा जी राय के खलिहान में मवेशी के चारा हेतु रखे गए पुआल के गल्ला में आग लग गई। गांव के युवाओं के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लाखनडिहरा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही प्रखंड और अंचलकर्मी को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी