घर-घर हुए कलश स्थापित, आज श्रीराम जन्मोत्सव

बक्सर कोरोना काल में लगातार दूसरे साल श्रीराम जन्मोत्सव पर जिले में रामनवमी का जुलूस नहीं ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:53 PM (IST)
घर-घर हुए कलश स्थापित, आज श्रीराम जन्मोत्सव
घर-घर हुए कलश स्थापित, आज श्रीराम जन्मोत्सव

बक्सर : कोरोना काल में लगातार दूसरे साल श्रीराम जन्मोत्सव पर जिले में रामनवमी का जुलूस नहीं निकलेगा। लोग भी घरों से ही नवरात्र का नवमी पूजा और श्री राम जन्मोत्सव की पूजा करेंगे। मंगलवार को अष्टमी पर कलश स्थापना के लिए महिलाएं गंगा तट पर जल लेने पहुंचीं। देर शाम घर घर कलश की स्थापना की गई और रात भर मां दुर्गा की अराधना हुई। आज बुधवार को रामनवमी मनाई जाएगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बंद देवी मंदिर का गेट रामनवमी के दिन भी नहीं खुलेगा। मंदिर के पुजारी इस बात की जानकारी श्रद्धालु भक्तों को पहले ही देने लगे हैं। ताकि, भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। रामनवमी इस बार भीड़ के साथ नहीं मनाया जाएगा। हालांकि, माता के पूजन के सभी प्राचीन परंपरा को पूरा किया जाएगा। नगर पंचित काली आश्रम मंदिर डुमरांव के पुजारी ने बताया कि माता के पूजन की वह सारी विधि की जाएगी।

हालांकि इसे भीड़ से अलग पूरी सादगी के साथ किया जाएगा। लाला टोली स्थित प्रसिद्ध भगवती माता मंदिर में भी परंपरागत रस्मों के अनुरूप पुजारी द्वारा निशा पूजन तथा कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।

कोरोना संक्रमित हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ, लोगों से भी की सतर्कता की अपील

बक्सर: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ही दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से संक्रमण की चपेट में है, लेकिन अब स्थिति में कुछ सुधार हो रहा है। इसके बाद वह लोगों से बातचीत कर पा रहे हैं।

सीपीआरओ ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए तमाम तरह के एहतियात बरतने की बात कही जा रही है। साथ ही साथ मास्क आदि का प्रयोग नियमित रूप से करने की बात कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी