राम मंदिर को लेकर उत्साह, डुमरांव में हुआ हवन पूजन

बक्सर लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:13 AM (IST)
राम मंदिर को लेकर उत्साह, डुमरांव में हुआ हवन पूजन
राम मंदिर को लेकर उत्साह, डुमरांव में हुआ हवन पूजन

बक्सर : लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन ऐतिहासिकता का गवाह बना। प्रत्येक देशवासी को इस महान घड़ी का बेसब्री से इंतजार था। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होनें के बाद लोगों की खुशियां चरम पर रही। जगह-जगह मानस पाठ के साथ यज्ञ हवन होते रहे।

उधर, अयोध्या में भूमि पूजन का दौर चल रहा था और इधर डुमरांव में वार्ड पार्षद सह भाजयूमो कार्यकर्ता सोनू राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय हिन्दू नव एकता दल और भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता राम जानकी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए हवन यज्ञ कर रहे थे। इस दौरान राम जानकी मंदिर में शंख और घंटे बजते रहे। बाद में प्रसाद वितरण के साथ लोगों ने कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। यहीं नहीं लोगों में उत्साह का आलम यह था कि मंदिरों के अलावे घरों में लोग रहकर भूमिपूजन तक पूजन पाठ करते रहे। जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने भूमिपूजन किया लोगों ने प्रसाद वितरित कर जय श्रीराम के नारे लगाकर खुशियों का इजहार किया। लोगों के उत्साह का असर यह रहा कि काफी भीड़-भाड़ वाली बाजारों तक में दोपहर तक सन्नाटा दिखा। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विकास वाजपेयी, लालजी केशरी, ऋषि राय, गोलू सैनी, प्रशांत कुमार और मंदिर के पुजारी मुकूंद माधव मिश्र सहित कई शामिल रहे। भाजयुमो के प्रदेशध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कई वर्षो से इस संकल्प के साथ जुड़े है और अब उनका यह संकल्प पूरा हो रहा है जिसको लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता जीतेन्द्र कुमार ऊर्फ कतवारू सिंह ने कहा कि राम मंदिर देखना करोड़ों देशवासियों का सपना था जो पूरा होने जा रहा है। जिला पार्षद सह भाजपा नेता अरविद प्रताप शाही ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी