लौटते बादलों के घटे भर बरसने से जलमग्न हुए दर्जनों मोहल्ले

बक्सर मानसून के पूर्व चक्रवाती यास का प्रकोप शनिवार को भी पड़ा। घंटे भर की बारिश में न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 10:56 PM (IST)
लौटते बादलों के घटे भर बरसने से जलमग्न हुए दर्जनों मोहल्ले
लौटते बादलों के घटे भर बरसने से जलमग्न हुए दर्जनों मोहल्ले

बक्सर : मानसून के पूर्व चक्रवाती यास का प्रकोप शनिवार को भी पड़ा। घंटे भर की बारिश में नगर के दर्जनों भर से ज्यादा मोहल्ले में जल जमाव लग गया। इसका प्रभाव मोहल्ले में देखा जा सकता है। जलजमाव की शिकायत वार्ड नंबर 5 और 22 से स्थानीय लोगों ने नप से की। इस पर तत्काल सफाई कर्मी कार्य शुरू कर दिया, जिससे जलजमाव की समस्या से क्षेत्र निवासियों को राहत मिली।

थोड़ी बहुत बारिश ने ही नगर के सूरत बिगाड़ कर रखती है। अभी तो पूरी बरसात बाकी है। 34 वार्ड के जनता को जलजमाव से मुक्ति दिलाना नगर परिषद के समक्ष बड़ी चुनौती है। जल जमाव का असर नप कार्यालय के पिछले हिस्से में देखा जा सकता है। इसके अलावा नया बाजार वार्ड नम्बर 5 में स्कूल के पास। सोहनी पट्टी गौरी शंकर मंदिर के पिछले हिस्से में और अंग्रेज कब्रिस्तान के पास जलजमाव लगा हुआ है। इससे एक बात साफ है, की मुख्य नाले की उड़ाही ही काफी नही है। इस पर क्षेत्रीय स्तर पर भी कार्य करना होगा। जिस गली मोहल्ले में लगने वाला पानी आसानी से मुख्य नाले तक पहुंच सके। इसमें मोहल्ले के लोग भी कम दोषी नहीं हैं। कागज प्लास्टिक कुछ नहीं खा पीकर प्लास्टिक का ग्लास और प्लेट नालियों में फेंक देते हैं। इससे नाली जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस मामले में आम जनों को भी जागरूक होने की जरूरत है। किसी भी तरह के कचरे को नाले में न फेंक कर उसे डस्टबिन में रखें। और पूरे घर के कचरे सहित कटरा का निस्तारण करें। इसके बाद ही उन्हें काफी राहत मिलेगी। जलजमाव से क्या समस्या उत्पन्न होती है, यह बताने की जरूरत नही है। अब तक सभी वार्ड के लोग प्रत्येक वर्ष समस्या से जूझते रहते है। इसमे नप कर्मियों को भी हीलाहवाली से खानापूर्ति करने से बचना होगा। वे जहाँ भी नाले की सफाई करें पूरी तरह से करें। क्योंकि, प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मी के साथ वार्ड सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए है। लेकिन, वे शायद अपना कार्य ठीक से नही कर पा रहे है। जिससे थोड़ी बारिश होने पर भी जल जमाव लग जा रही है। इस सम्बंध में नप पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि दो दिनों से सम्भावित जल जमाव वाले क्षेत्र का मुआयना किया गया है। इसके अलावे सभी वार्ड सुरवाइजर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस बार जल जमाव की समस्या को गम्भीरता से लिया गया है। आम जनों को बरसात में किसी तरह की समस्या नही होगी। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हालांकि, उन्हें भी जागरूक होने की जरूरत है। कचरा को नाली में न फेंके।

chat bot
आपका साथी