सड़क दुर्घटना में वर्ष 2019 में 81, 20 में 84 और 21 में अब तक 74 लोगों की गई है जान

बक्सर जिला सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक समिति के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अमन समीर क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:15 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में वर्ष 2019 में 81, 20 में 84 और 21 में अब तक 74 लोगों की गई है जान
सड़क दुर्घटना में वर्ष 2019 में 81, 20 में 84 और 21 में अब तक 74 लोगों की गई है जान

बक्सर : जिला सड़क सुरक्षा समिति की तीसरी बैठक समिति के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौत एवं गभीर रूप से घायल की संख्या को कम करने के उपायों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया। इस दौरान वाहन जनित दुर्घटना में मृतक/घायल के आश्रितों को मुआव•ा भुगतान के संदर्भ में विभाग से प्राप्त नियमावली की प्रति सभी को प्राप्त कराते हुए पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक अनुपालन हेतु जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना में 81 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और घायल व्यक्तियों की संख्या 33 थी। वर्ष 2020 में सड़क दुर्घटना में 84 व्यक्तियों की मृत्यु हुई एवं घायल व्यक्तियों की संख्या 77 थी। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में अगस्त माह तक 74 मृत्यु हुई एवं घायल व्यक्तियों की संख्या 71 है। जिला अंतर्गत माह जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में कुल 29 लोगों की मृत्यु हुई एवं 23 व्यक्ति घायल हुए। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने वाले व्यक्तियों में हेलमेट का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्यादा है। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निरंतर हेलमेट की चेकिग करने का निर्देश दिया तथा साथ ही जनता से अपील की कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी थानाध्यक्ष, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय तथा संबंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी