जिला जज ने पर्यावरण संरक्षण को लगाए पौधे

बक्सर विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर विधिक सेवा सदन में शुक्रवार को पौधारोपण काय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:44 PM (IST)
जिला जज ने पर्यावरण संरक्षण को लगाए पौधे
जिला जज ने पर्यावरण संरक्षण को लगाए पौधे

बक्सर : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर विधिक सेवा सदन में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष हरींद्रनाथ, प्रधान न्यायाधीश अशोक कुमार पांडेय व प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर 15 पौधे लगाए, और उन्हें गोद लिया। इसके बाद पौधे को बड़ा करने का सभी ने संकल्प लिया। जिससे सही मायने में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा सके।

इस दौरान अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला बन हमारा पोषण करता है। इसे संरक्षित रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता और पारा विधिक स्वयंसेवकों से एक-एक पौधा लगा उसे अपने पुत्र की तरह संरक्षित करने की अपील की। मौके पर अधिवक्ता रविरंजन सिन्हा, विपिन बिहारी, कार्यालय कर्मी दीपेश कुमार, सुधीर कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, अकबर अली, विधिक सेवक सुंदरम कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी