भाजपा की बैठक में सांगठनिक विस्तार पर हुई चर्चा

बक्सर शुक्रवार को भाजपा डुमरांव नगर कार्यसमिति की बैठक नगर स्थित श्री काली आश्रम के प्रां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:52 PM (IST)
भाजपा की बैठक में सांगठनिक विस्तार पर हुई चर्चा
भाजपा की बैठक में सांगठनिक विस्तार पर हुई चर्चा

बक्सर : शुक्रवार को भाजपा डुमरांव नगर कार्यसमिति की बैठक नगर स्थित श्री काली आश्रम के प्रांगण में हुई। कार्यक्रम में बलराम पांडेय और राजीव भगत ने संवोधित करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की निष्ठा समर्पण के बदौलत आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष निहार रंजन ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर को किस तरह से सफल बनाना है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी मे लग जाने को कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सिद्धार्थ, पिकी पाठक, अजय प्रताप सिंह, शक्ति राय, हरीश श्रीवास्तव, पवन बजाज, सोनू राय, राजू केसरी, नरेंद्र मिश्रा, पवन जयसवाल, सुनीता राय, प्रमिला पांडे, विजय कुमा, प्रेम कुमार, अंजू शर्मा, अविनाश पाठक और अमित कुमार सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, कोरानसराय स्थित एक सभागार में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक इंदल सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार के साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु राशि संग्रह पर चर्चा की गई। इस मौके पर किसान की समस्याओं जैसे धान खरीद को लेकर कार्यकर्ताओं ने चिता जताई और जिला प्रशासन का ध्यान गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया गया। इस दौरान दयाशंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय, दीपक तिवारी, ब्रह्मेश्वर मिश्रा, संजय कुमार, भोला तिवारी, हरेराम पासवान, मिथिलेश पांडेय, रंजन पासवान, दुर्गेर तिवारी, अभिषेक दूबे, आशीष तिवारी और पार्टी के विस्तारक संतोष कुमार दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी