क्रॉप कटिग से धान के बंपर पैदावार की उम्मीद

सांख्यिकी विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के दसियांव गांव में किसानों के खेत में धान की क्रॉप कटिग प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सत्येन्द्र कुंमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:35 PM (IST)
क्रॉप कटिग से धान के 
बंपर पैदावार की उम्मीद
क्रॉप कटिग से धान के बंपर पैदावार की उम्मीद

बक्सर। सांख्यिकी विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के दसियांव गांव में किसानों के खेत में धान की क्रॉप कटिग प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सत्येन्द्र कुंमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इसके तहत धान के फसल का उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया। दसियांव निवासी रामाकांत दुबे के खेत में क्रॉप कटिग कराई गई। यहां धान के उन्नत प्रभेद नाटी मंसूरी तथा संपूर्णा किस्म की बोवाई हुई थी। इस दौरान दस गुणा दस मीटर क्षेत्र का फसल काट वजन कराया गया। जिसमें फसल की उत्पादन क्षमता नाटी मसुरी लगभग 36 क्विटल प्रति हेक्टेयर तथा संपूर्णा 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आकलन किया गया। उत्पादन क्षमता से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार धान की फसल अच्छी हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि क्रॉप कटिग करने के बाद रिपोर्ट जिला को भेजा जाएगा। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार भास्कर, किसान सलाहकार रितेश कुमार, दयानंद दुबे, श्रीकांत दुबे, खुशहाल शर्मा समेत अन्य किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी