अब कार्यकर्ता एवं नेताओं को मेहनत और लगन से जुटना होगा : जगदानंद

प्रखंड के एनएच-30 स्थित परमानपुर में राजद के वरीय नेता शारदा ¨सह यादव की देखरेख में राजद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:59 PM (IST)
अब कार्यकर्ता एवं नेताओं को मेहनत और लगन से जुटना होगा : जगदानंद
अब कार्यकर्ता एवं नेताओं को मेहनत और लगन से जुटना होगा : जगदानंद

बक्सर । प्रखंड के एनएच-30 स्थित परमानपुर में राजद के वरीय नेता शारदा ¨सह यादव की देखरेख में राजद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पूर्व सांसद जगदानंद ¨सह ने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक पर आ गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता-नेता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी हित में मेहनत और लगन से जुट जाएं। गांवों में ग्रामीणों से मिलकर उन्हें राजद की उपलब्धियों की चर्चा कर पार्टी से से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। ताकि, आगामी चुनाव में पार्टी विजयी हो सके। सांसद ने संगठन को मजबूत बनाने की बात समझाते सांसद ने लालूजी की संदेश को घर-घर पहुंचाने की बात कही। कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित छेदी राम विधायक शंभू यादव, विधायक विजेन्द्र यादव, वरीय नेता शारदा ¨सह यादव, सत्येन्द्र ¨सह यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा को हराने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। इस दौरान राजद के उद्देश्यों को समझाया। इससे पहले राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने शारदा ¨सह यादव तथा हरेन्द्र ¨सह यादव की अगुआई में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए सभी विधायकों का स्वागत फूल-माला पहनाकर किया गया। सम्मेलन मे संचालन हरेन्द्र ¨सह यादव ने किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। मंत्री व विधायक ने किया पौधरोपण नावानगर : प्रखंड के भटौली गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरदार ¨सह कुशवाहा की अध्यक्षता में पर्यावरण सुरक्षा तथा धरती को हरा भरा रखने के लिए परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा, डुमरांव विधायक ददन पहलवान, पूर्व प्रदेश महासचिव सह जदयू के वरीय नेता डॉ. बिनोद कुमार ¨सह ने पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में फलदार तथा औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि धरती की हरियाली बनाए रखने के लिए धरती पर वृक्षों का होना जरूरी है। वृक्ष हमें प्राण वायु आक्सीजन के साथ-साथ भोजन भी प्रदान करते हैं। पेड़ों की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण की बात कही। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ¨सह, श्याम जी वर्मा, राधेवन्द्र उज्जैन, गुरुदयाल ¨सह, बिरेन्द्र ¨सह, सोनू पान्डेय, अमित कुशवाहा, उत्तम कुमार, श्रीकृष्ण कुमार, बिनोद चौबे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. सिराजुद्दीन अंसारी, बिजय कुमार ¨सह, जयप्रकाश ¨सह सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी