अस्तित्व में आई चौसा नगर पंचायत, सरकार भवन में खुला कार्यालय

बक्सर स्थानीय प्रखंड के विभिन्न इलाकों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के बाद विकास कार्यों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 09:47 PM (IST)
अस्तित्व में आई चौसा नगर पंचायत, सरकार भवन में खुला कार्यालय
अस्तित्व में आई चौसा नगर पंचायत, सरकार भवन में खुला कार्यालय

बक्सर : स्थानीय प्रखंड के विभिन्न इलाकों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के बाद विकास कार्यों की देखरेख के लिए नप कार्यालय की आवश्यकता प्रतीत हो रही थी। इसी बीच प्रशासनिक सहमति के बाद चौसा स्थित पंचायत सरकार भवन को नगर पंचायत कार्यालय में तब्दील कर दिया गया। अब नगर पंचायत के कर्मी यहां बैठकर नगर पंचायत में शामिल क्षेत्रों के विकास कार्यों की देखरेख और समीक्षा करेंगे।

बक्सर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम वर्तमान में यहां के प्रभार में है। उनके ही दिशा निर्देश में नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कुर्सी, फर्नीचर आदि लगाने का काम किया जा रहा है जल्द ही कार्यालय पूर्णरूपेण कार्यरत हो जाएगा। जिसके बाद यहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ-साथ गृह कर तथा नक्शा आदि पास कराने जैसे कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।

पंचायती राज विभाग के निर्देश पर खुला कार्यालय

बताया जा रहा है कि पंचायती राज विभाग के निर्देश पर पंचायत सरकार भवन में नगर पंचायत का कार्यालय खोला गया है। बक्सर नगर परिषद के कर्मी ही फिलहाल इस कार्यालय का संचालन करेंगे। माना जा रहा है कि विकास की गति को तेज करने के लिए कार्यालय यह खोला गया है। वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जिसमें कचरे का निस्तारण तथा बरसात पूर्व नालियों की उड़ाही प्रमुख होगी। धीरे-धीरे जब कार्यालय पूर्ण रूप से यह काम करने लगेगा तो कार्य विस्तार भी होगा। इधर,चौसा के स्थानीय बाजार के आधे नागरिक व महत्वपूर्ण चौसा का नामकरण करने वाले च्यवनाश्रम को नगर पंचायत में शामिल न किये जाने से आधी आबादी नगर विकास से महरूम रहेगी। जिससे लोगों में नाराजगी भी है।

स्थानीय क्षेत्र में पहले से चल रहा सूखे-गीले कचरे का निस्तारण

नप के आधिकारिक सूत्रों की माने तो नए नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पहले से गंगा स्वच्छता व सूखे-गीले कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कुछ वार्डो में डस्टबीन भी बांटे गए है। हालांकि, पंचायत स्तर स्वच्छता व कचरा निस्तारण की धार नहीं मिल पायी थी। विगत 15 अगस्त को कचरा उठाव योजना का बकायदा उद्घाटन किया गया था। लेकिन, विकल्प के तहत ही कार्य को अंजाम दिया गया था। अब जबकि, नए नगर पंचायत का गठन हो गया तो अब कचरा निस्तारण व स्वच्छता की धार मिलेगी। नए नगर पंचायत के तहत कर्मियों द्वारा कचरे का उठाव कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी