चौसा में पौधारोपण से प्रकृति सुरक्षा की शुरू हुई मुहिम

बक्सर पर्यावरण दिवस का मौके पर लोग जागरूक हुए और पौधारोपण से लेकर हरियाली बचाने के ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:39 PM (IST)
चौसा में पौधारोपण से प्रकृति सुरक्षा की शुरू हुई मुहिम
चौसा में पौधारोपण से प्रकृति सुरक्षा की शुरू हुई मुहिम

बक्सर : पर्यावरण दिवस का मौके पर लोग जागरूक हुए और पौधारोपण से लेकर हरियाली बचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित रहे। जिसका नतीजा आज पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संगठनों से लेकर आम जन तक पौधारोपण कर प्रकृति बचाने का संकल्प लिया। पवनी पंचायत के पूर्व मुखिया राम भजन एवं वार्ड सदस्य के अलावा आमजन द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर पंचायत भवन पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान आमजनों ने लगभग दो दर्जन छायादार व फलदार पौधे लगाए। साथ ही, इसे बचाने का संकल्प लिया। मुखिया ने कहा कि प्रकृति बचेगी तभी हम जीवित रह पाएंगे। जबकि, पर्यावरण के लिए पौधारोपण है। वहीं, सभी लोगों ने अपने दरवाजे पर भी पौधारोपण करने की शुरुआत की और लोगों को भी पौधा लगाने का दिया। इस मौके पर वार्ड सदस्य लोकेश कुमार, उमेश राम, प्रबेश, मुन्ना, प्रभु प्रकाश त्यागी, उमेश गोंड़, रजेश, बिजय, बबन पासवान आदि लोग शामिल थे।

दूसरी तरफ, पर्यावरण प्रेमी प्रकृति जन कल्याण संस्थान के सचिव अभिमन्यु सिंह ने भी संस्थान के सदस्यों के साथ दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए। इस मौके पर अतिथि के रूप में बीडीओ अशोक कुमार और थाना प्रभारी मुकेश कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर सचिव ने कहा अब आज से पौधरोपण का अभियान चलेगा। इस वर्ष भी सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे। एक-एक साथी पौधे बचाने के लिए भी लगाएंगे इस मौके पर अध्यक्ष राजू खरवार, उदय सिंह, हृदय नारायण मौर्या, विनय कुमार आदि दर्जनों सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी