चुनावी मोड में बक्सर पुलिस, लगातार हो रही कार्रवाई

- स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड का हुआ गठन जागरण संवाददाता बक्सर विधान सभा चुनाव क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:24 PM (IST)
चुनावी मोड में बक्सर पुलिस, लगातार हो रही कार्रवाई
चुनावी मोड में बक्सर पुलिस, लगातार हो रही कार्रवाई

- स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड का हुआ गठन

जागरण संवाददाता, बक्सर : विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन कर लिया गया है। जल्द ही अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमा को सील करने की कवायद शुरू की जाएगी। इस बीच चुनावी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों को चिह्नित करते हुए लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।

इसकी जानकारी देते बक्सर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है और पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसके लिए जिले में स्टेटिक सर्विलांस टीम के अलावा पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड टीम कल गठित कर उन्हें जिम्मेवारियां सौंप दी गई हैं। इस बीच पुलिस के जवान से लेकर डीएसपी रैंक तक के पुलिस अधिकारियों को लगातार इस बात की ट्रेनिग दी जा रही है कि चुनावी माहौल में उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है, किन किन चीजों पर पैनी निगाहें रखनी है। इस बीच पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की लगातार धर पकड़ की जा रही है, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कार्य सम्पन्न कराया जा सके। इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को उनके थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश दिया जा चुका है। जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं उनकी सूची तैयार कर आरओ के पास भेजी जा रही है। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जांच किया जा रहा है। इस दिशा में हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस को लगातार सफलताएं भी मिलती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव पूर्व जिले की सीमा के साथ ही राज्य की सीमा को सील करने की भी कवायद जारी है। इस बीच पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही तमाम चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती करते हुए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी